फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, accused arrested, betel nut gang, rajasthan, police case, jalandhar, punjab

राजस्थान के सुपारी गैंग का एक अन्य सदस्य गिरफ्तार

Wed, 16 Nov 2016 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 16 Nov 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
arrest, accused arrested, betel nut gang, rajasthan, police case, jalandhar, punjab
गिरफ्तार - फोटो : file photo
राजस्थान के सुपारी गैंग का पर्दाफाश करने वाली सीआईए स्टाफ वन की पुलिस ने गैंग के एक अन्य सदस्य को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान नवदीप राय उर्फ दीपा निवासी नकोदर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से सोनी की नकली ईंट बरामद की है। तीन दिन पहले ही सीआईए स्टाफ की पुलिस ने इस गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


एसीपी इंवेस्टीगेशन जसबीर सिंह ने कहा कि यह गैंग सुपारी लेकर लोगों की हत्या और लड़ाई झगड़े का काम करता है। इस बार यह गैंग लोगों को लूटने के इरादे से जालंधर में दाखिल हुए थे, मगर इनकी मंशा पूरी होने से पहले ही पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गैंग के छह सदस्यों को रविवार को ही गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक सदस्य नवदीप राय उर्फ दीपा अब पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि रविवार को पकड़े गए छह आरोपियों में से चार राजस्थान, एक-एक आरोपी हरियाणा और जालंधर का रहने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी पहचान अकाश सिंह चौहान व सन्नी सिंह दोनों निवासी जिला अलवर और अनीश व आलम दोनों निवासी गांव नंगला कुलवाना जिला भरतपुर के रूप में हुई। यह चारों आरोपी राजस्थान के रहने वाले हैं। इसके अलावा राजकुमार निवासी गांव सरसाना जिला हिसार (हरियाणा) और जगदीश सिंह उर्फ जग्गी निवासी महितपुर जिला जालंधर का है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने जालंधर-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर पड़ते परागपुर में लगाई नाकाबंदी के दौरान सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। यह सभी आरोपी जालंधर में नकली सोने की ईंटों को बेचने के लिए आए थे। इन आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 सोने की नकली ईंटें, एक माउजर समेत 4 राउंड, एक पिस्तौल समेत 1 राउंड और एसेंट कार बरामद की थी।


उन्होंने कहा कि गैंग को चलाने वाला अकाश सिंह चौहान है, जिसने बाकी के आरोपियों के साथ मिलकर गैंग बनाया हुआ था। अकाश सिंह पर पहले से ही राजस्थान में हत्या और लड़ाई के मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सन्नी सिंह पर भी राजस्थान में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed