फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   akali councellor, car, liquor, 58 boxes of wine, recover, police case, ferozepur, jalandhar, punjab

अकाली पार्षद की कार से शराब की 58 पेटियां बरामद

Fri, 03 Feb 2017 04:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 03 Feb 2017 04:10 PM IST
विज्ञापन
akali councellor, car, liquor, 58 boxes of wine, recover, police case, ferozepur, jalandhar, punjab
शराब
थाना घलखुर्द पुलिस ने अकाली पार्षद की कार से शराब की 42 पेटियां और घर से 16 पेटियां बरामद कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि नाके के दौरान कार छोड़कर अकाली पार्षद वहां से फरार हो गया। पुलिस ने अकाली पार्षद के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


नारकोटिक्स सेल के एएसआई हरदेव सिंह ने थाना घल्लखुर्द की पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि तलवंडी भाई नगर काउंसिल के वार्ड नंबर-दो का अकाली पार्षद संजीव कुमार उर्फ पिंटा वोट बटोरने के लिए वोटरों को शराब बांटने के लिए जा रहा है।
विज्ञापन


उसने इनोवा में शराब की पेटियां रखी हैं। साधु वाला मोड़ तलवंडी भाई के पास लगे नाके के दौरान कार रोकने का इशारा किया। कार वहीं छोड़कर संजीव भाग गया। कार की तलाशी लेने पर 42 पेटियां शराब की बरामद हुईं। घर की तलाशी लेने पर वहां से 16 शराब की पेटियां बरामद हुईं। पुलिस ने संजीव कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed