फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Air firing during birthday party in Jalandhar of Punjab

तमंचे पर डिस्को : रात्रि कर्फ्यू की धज्जियां उड़ा मनाई बर्थडे पार्टी, हवाई फायरिंग भी की, इमीग्रेशन कार्यालय का शीशा टूटा

Thu, 25 Mar 2021 06:57 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 25 Mar 2021 06:57 PM IST
विज्ञापन
Air firing during birthday party in Jalandhar of Punjab
सीसीटीवी में कैद वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

एक तरफ डिप्टी कमिश्नर ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जालंधर में नाइट कर्फ्यू लगा रखा है तो दूसरी तरफ पुलिस के दावों की धज्जियां उड़ाते हुए सोढ़ल रोड पर फाटक के पास युवाओं ने न केवल सड़क पर बर्थडे पार्टी की, बल्कि हवाई फायरिंग भी की। सीसीटीवी में यह पूरा वाकया कैद हो गया है। बर्थडे पार्टी के दौरान कार में डेक बजाकर सड़क पर पिस्टल निकाल युवक डांस करते भी दिखे। 

विज्ञापन


फयरिंग में इमिग्रेशन ऑफिस का शीशा भी टूट गया। खालसा इमिग्रेशन के मालिक ने गुरुवार सुबह शीशा टूटा देखा तो माथा ठनका और सीसीटीवी चेक किया तो मामले का खुलासा हुआ। यह वारदात बुधवार करीब रात 10:56 बजे की बताई जा रही है। हालांकि शहर में रात नौ बजे से ही नाइट कर्फ्यू लग जाता है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए भूपिंदर सिंह ने बताया कि उनका यहां खालसा इमिग्रेशन के नाम से ऑफिस है। बुधवार को रात कार्यालय के बाहर कुछ लोग बर्थडे पार्टी कर रहे थे। इस दौरान गाने बज रहे थे और दो बार एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर गोली चलाई, जिससे उनके ऑफिस का शीशा टूट गई। भूपिंदर सिंह ने कहा कि गुरुवार को सुबह उनका वर्कर आया तो उसने बताया कि ऑफिस का शीशा टूटा है। 


खालसा इमिग्रेशन के ऑफिस के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई फुटेज देखने के बाद मालिक भूपिंदर सिंह ने कहा कि उसमें दिख रहा है कि एक युवक बर्थडे का केक लेकर आया और पिस्टल निकालकर नाचने लगता है। इस दौरान कार का दरवाजा खोलकर गाना बजाया जाता है।

एसएचओ डिवीजन नंबर आठ कमलजीत सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर फायरिंग करने वालों की शिनाख्त कर ली गई है, जिनकी पहचान संजीव लाली, राजीव कुमार बब्बल, अमित चड्डा, संदीप शर्मा व राजन के रूप में हुई है। आरोपी आसपास के इलाकों के रहने वाले हैं और बुधवार को कर्फ्यू का उल्लंघन कर न केवल सड़क पर बर्थडे मनाया, बल्कि हवा में गोलियां भी चलाईं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed