फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Accused arrested in Jalandhar woman murder case

Punjab: पकड़ा गया हरजीत कौर का कातिल, पहले तलाक फिर दूसरी शादी... इटली में पति, आरोपी ने कैसे की हत्या?

Sun, 24 Aug 2025 03:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 24 Aug 2025 03:20 PM IST
सार

जालंधर में 14 जुलाई को हरजीत कौर की हत्या हुई थी। महिला की हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। हरजीत कौर का पहले पति से तलाक हुआ था और उसका दूसरा पति इटली में रहता है। 

विज्ञापन
Accused arrested in Jalandhar woman murder case
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर तलाकशुदा महिला की हत्या मामले में पुलिस ने एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही जालंधर ग्रामीण की लोहियां पुलिस ने महिला की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है। महिला की हत्या प्रेम-प्रसंग के चलते हुई थी। मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के साथ हत्या में इस्तेमाल की गई कार और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान दलबीर सिंह के तौर पर हुई है। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि एसपी इन्वेस्टिगेशन सरबजीत राय और डीएसपी शाहकोट उकार सिंह बराड़ के मार्गदर्शन में सब-इंस्पेक्टर गुरशरण सिंह की टीम ने आधुनिक तकनीकों का सहारा लेते हुए यह सफलता हासिल की। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला गुरु नानक कॉलोनी, लोहियां निवासी हरजीत कौर की हत्या से जुड़ा है। 14 जुलाई 2025 को हरजीत कौर घर से कपड़े सिलवाने निकली थी लेकिन लौटकर नहीं आई। अगले दिन उसका शव लोहियां-मक्खू जीटी रोड के किनारे खून से लथपथ हालत में मिला। उसके चेहरे पर धारदार हथियार से गहरे घाव थे, और पास में ही उसका स्कूटी भी पड़ी मिली थी। जांच में पता चला कि मृतका तलाकशुदा थी और उसकी दूसरी शादी फिरोजपुर निवासी कुलविंदर सिंह से हुई थी, जो विदेश (इटली) में नौकरी करता है। पति की गैरमौजूदगी में यह हत्या हुई। 
विज्ञापन


पुलिस को छानबीन में पता चला कि हरजीत कौर का दलबीर सिंह नामक युवक के साथ पुराना संबंध था। हत्या से पहले वह दलबीर पर शादी का दबाव बना रही थी, जिससे परेशान होकर दलबीर सिंह ने उसकी हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंककर फरार हो गया। आरोपी दलबीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी योजना के तहत की गई थी, और मामले की गहराई से जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब का सरपंच लौटाएगा केंद्र का अवॉर्ड: दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस पर नहीं होने दिया शामिल, इस वजह से रोका था

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed