{"_id":"56ebcbe74f1c1b1d318b46c9","slug":"accident-in-ferozepur-bus-bike-collision-one-killed-one-injured-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस-बाइक की टक्कर में ससुर की मौत, दामाद जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस-बाइक की टक्कर में ससुर की मौत, दामाद जख्मी
अमर उजाला ब्यूरो/फिरोजपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 03:29 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : demo
जीरा के गांव सेखवां के नजदीक बाइक और बस की टक्कर में ससुर की मौत हो गई जबकि दामाद गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को अस्पताल में भर्ती करवाया।
पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बस को कब्जे में करके चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित तरसेम सिंह (दामाद) पुत्र गुरदेव सिंह वासी डरोली भाई थाना सदर मोगा ने पुलिस को बताया कि वह अपने ससुर गुरमेल सिंह के साथ बाइक पर कहीं जा रहे थे। जैसे ही गांव सेखवां के नजदीक पहुंचे कि पीआरटीसी बस ने उन्हें टक्कर मार दी।
इस हादसे में गुरमेल सिंह की मौत हो गई जबकि वह खुद जख्मी हो गया। उधर, थाना सदर जीरा पुलिस ने तरसेम सिंह के बयान पर बस चालक गुरतेज सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।