फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   accident, a guy died, car-bus collision, case on driver, ferozepur crime, jalandhar, punjab

बोलेरो की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक के खिलाफ केस

Fri, 27 May 2016 07:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Fri, 27 May 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
accident, a guy died, car-bus collision, case on driver, ferozepur crime, jalandhar, punjab
हादसा - फोटो : demo
एक व्यक्ति ने रंजिश के चलते घर के गेट के आगे खड़े युवक को तेज रफ्तार बोलेरो तले कुचल दिया, जिस कारण उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह व्यक्ति अपने ससुराल आया था। घटना गांव गुलामी में घटी।
विज्ञापन


उधर, थाना सदर फिरोजपुर पुलिस ने आरोपी चालाक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है। जगमीत सिंह पुत्र मेजर सिंह वासी गांव गुलामी वाला थाना आरएफके ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि ताया का दामाद लखविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह वासी धर्मकोट अपने ससुराल में दो माह से रह रहा था।
विज्ञापन


वीरवार को लखविंदर सिंह अपने घर के गेट के आगे खड़ा था। आरोपी चंद्रशेखर उर्फ आसू पुत्र सतपाल वासी मल्लांवाला ने तेज रफ्तार में बोलेरो गाड़ी लाकर लखविंदर को टक्कर मारी। लखविंदर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने जगमीत के बयान पर चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed