फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   AAP leader booked for murder in Jalandhar maid died year and half ago

Punjab: जालंधर में AAP नेता पर हत्या का केस दर्ज, डेढ़ साल पहले हुई थी नौकरानी की मौत; यूपी में जीरो FIR

Sun, 16 Nov 2025 11:37 AM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 16 Nov 2025 11:37 AM IST
सार

पंजाब के जालंधर में नौकरानी की मौत मामले में लगभग डेढ़ साल बाद पुलिस ने आप नेता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले में आप नेता और पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उनकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्णा वर्मा और एक अन्य व्यक्ति शिव को भी आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन
AAP leader booked for murder in Jalandhar maid died year and half ago
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के जालंधर में आम आदमी पार्टी (आप) नेता के खिलाफ पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है। जालंधर की पॉश कॉलोनी शिव विहार में 20 वर्षीय नौकरानी निखिता की संदिग्ध मौत के लगभग डेढ़ साल बाद अब बड़ा मोड़ आ गया है। मामले में आप नेता और पूर्व पार्षद रोहन सहगल, उनकी मां नगीना सहगल, मृतका की बुआ कृष्णा वर्मा और एक अन्य व्यक्ति शिव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश से आए जीरो एफआईआर के आधार पर की गई है। 

विज्ञापन


मृतका के पिता सूरत वर्मा (निवासी—निबोरिया लोकाहवा, बृजमनगंज, यूपी) ने यूपी की अदालत में याचिका दायर की थी और पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी हत्या कर शव फंदे से लटकाया गया था। पिता ने यह भी आरोप लगाए कि जालंधर पुलिस ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया और उन्हें रोहन सहगल व कृष्णा द्वारा जान से मारने की धमकियां भी मिलीं। अंतिम संस्कार के बाद वे बेटी को इंसाफ दिलाने के लिए यूपी में कानूनी लड़ाई लड़ते रहे। 
विज्ञापन


थाना-7 पुलिस ने केस नंबर 179 दर्ज करते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ बलजिंदर सिंह ने एफआईआर की पुष्टि की है। बता दें कि 31 अगस्त 2023 को सुबह करीब 9:30 बजे शिव विहार स्थित कोठी नंबर 125-ए में निखिता का शव फंदे से लटकता मिला था, जिसे सबसे पहले पड़ोस की महिला रुचि ने देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed