{"_id":"60b157358ebc3e6dc26f9440","slug":"a-private-hospital-nurse-commits-suicide-in-jalandhar-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर: केयरमैक्स अस्पताल की स्टाफ नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस वजह तलाशने में जुटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधर: केयरमैक्स अस्पताल की स्टाफ नर्स ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, पुलिस वजह तलाशने में जुटी
Sat, 29 May 2021 02:24 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 29 May 2021 02:24 AM IST
सार
मृतक नर्स का नाम रजिया सुल्ताना था। वह पासला गांव की रहने वाली थी। केयरमैक्स अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत थी। पुलिस जब पहुंची तो रजिया का शव बेड पर पड़ा था। घर से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। प्राथमिक तौर पर पुलिस मामले को सुसाइड मान रही है लेकिन मोबाइल को कब्जे में लेकर आगामी जांच भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में केयरमैक्स अस्पताल की स्टाफ नर्स ने अपने क्वार्टर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। एक युवक ने उसकी लाश को उतारा और बेड पर रखकर भाग गया। जब पुलिस पहुंची तो उसकी लाश पंखे से नीचे उतरी हुई थी और बेड पर थी। पुलिस ने अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका के कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने मृतका का फोन जब्त कर फॉरेंसिक टीम को भेज दिया है।
विज्ञापन
फिल्लौर की कंदोला रोड गांव पासला की रहने वाली रजिया सुल्ताना अस्पताल में स्टाफ नर्स थी। वह मखदूमपुरा स्थित शिवालिक अपार्टमेंट्स में रहती थी। शुक्रवार को रजिया सुल्ताना ने सुसाइड कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने उसके सभी कमरे खंगाले गए। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसमें संदिग्ध बात यह है कि जब पुलिस वहां जांच करने पहुंची तो उसकी किचन का सामान काफी बिखरा व टूटा पड़ा था।
विज्ञापन
एसीपी हरसिमरत का कहना है कि जब पुलिस पहुंची तो लाश बेड पर पड़ी थी। उन्होंने कहा कि शुरूआती जांच में यह सुसाइड ही लग रहा है। पुलिस ने उसके मोबाइल भी कब्जे में लिया है। जिसकी जांच कराई जा रही है। एडीसीपी जगजीत सिंह सरोया का कहना है कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि स्टाफ नर्स रजिया सुल्ताना से मिलने एक युवक आया था, उसने काफी देर दरवाजा खटखटाया।
विज्ञापन
पड़ोसी भी आ गए थे और बाद में जब किसी तरह से दरवाजा खोलकर अंदर गया तो रजिया का शव झूल रहा था। उसने शव को उतारकर बिस्तर पर रखा और घबराकर खिसक गया। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है लेकिन इतना साफ है कि रजिया ने खुदकुशी की है।