फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   ाइवे पर ट्रकों की बैटरियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार

ाइवे पर ट्रकों की बैटरियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2019 09:54 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
ाइवे पर ट्रकों की बैटरियां चुराने वाला युवक गिरफ्तार
पठानकोट। सीआईए स्टाफ ने हाईवे पर खड़े ट्रकों की बैटरियां चोरी करने वाले युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी से पहले पुलिस ने एक बैटरी पकड़ी फिर उसकी निशानदेही पर चार अन्य बैटरियां बरामद कीं। आरोपी की पहचान जसविंद्र उर्फ जस्सी निवासी बुद्दीनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एएसआई दर्शन लाल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त युवक नशे की पूर्ति के लिए ट्रकों की बैटरियां चोरी करता है। शनिवार को भी वह चोरी की बैटरी कबाड़ी को बेचने के लिए स्कूटर पर आ रहा है। पुलिस ने बर्फानी मंदिर के पास नाका लगा वाहनों की चेकिंग शुरू की तो उधर से आ रहे जस्सी को रोका जिसने स्कूटर के आगे बैटरी रखी थी। जब उससे इस बारे में पूछा तो वह जवाब नहीं दे पाया। सख्ती से पूछने पर उसने बताया कि बुद्दीनगर रोड पर खड़े टैंकर से बैटरी चुराई है। दर्शन लाल ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर उसके पास से कुल 5 बैटरियां बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed