{"_id":"5c2b99e9bdec2256b110a0e7","slug":"91546361321-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगडे में तीन युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झगडे में तीन युवक जख्मी
विज्ञापन
झगड़े में तीन युवक घायल
कपूरथला। थाना सुभानपुर में पड़ते गांव हमीरा में हुए लड़ाई-झगडे़ में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें कपूरथला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। ड्यूटी डॉक्टर के अनुसार तीनों की हालत गंभीर है।
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन लवप्रीत सिंह, प्रिंस व राजन निवासी गांव हमीरा के परिवारिक सदस्यों ने बताया कि 30 दिसंबर को पंचायत चुनाव के दौरान भी इनकी दूसरे पक्ष के साथ लड़ाई हुई थी। इस पर गांव के लोगों ने इन दोनों पक्षों के बीच राजीनामा करवा दिया था। दूसरे पक्ष ने फिर सोमवार की रात को जब तीनों किसी काम के चलते कपूरथला आने लगे तो गांव के बाहर ही गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। जब इन्होंने गाली गलौच करने से रोका तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हमलाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंधी थाना सुभानपुर की पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।