फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटी

बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटी

Sat, 11 Aug 2018 09:20 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटी
बुजुर्ग महिला से सोने की बालियां झपटी
विज्ञापन

बाइक सवार दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम
पता पूछने के बहाने कमरे से बाहर बुलाया था
अन्य घटना में घर से जेवरात और नगदी चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
मलोट (मुक्तसर)। जिले के गांव साउंके में मोटरसाइकिल सवार दो लुटेरों ने पता पूछने के बहाने एक बुजुर्ग महिला की कान से सोने की बालियां झपट ली। महिला ने एक युवक को पहचान लिया, जोकि उनके गांव का ही था। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में गांव साउंके निवासी बुजुर्ग महिला सविंदर कौर ने बताया कि वह घर के बाहरी कमरे में बैठी हुई थी। इस दौरान ही दो युवक मोटरसाइकिल पर आए। उन्होंने किसी के घर का पता पूछने के बहाने उसे बाहर बुलाया। वह जब घर का पता बताने लगी तो दूसरे युवक ने उसके कान में डाली हुई सोने की बालियां झपट ली। वह युवक उसी के गांव का ही था। उसके बाद वह दोनों मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। महिला ने शोर भी मचाया, तब तक वह फरार हो चुके थे। थाना सदर पुलिस ने महिला के बयानों पर गांव साउंके निवासी जस्सा सिंह व एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, गांव औलख में शुक्रवार की रात एक घर से चोरों ने नकदी व सोना पार कर दिया। गांव औलख निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम को वह सभी खाना खाने के बाद सो गए थे। रात को अज्ञात व्यक्ति उनके घर में दाखिल हुए जिन्होंने कमरे में अलमारी के ताले तोड़कर वहां से 20 हजार रुपये व सात तोले सोना चोरी कर लिया, जिसकी कीमत करीब दो लाख 30 हजार रुपये बनती है। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। थाना सदर पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed