{"_id":"5b59fb234f1c1b48748b7220","slug":"91532623651-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरपीएफ ने चार किसान नेताओं को नामजद कर 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ किया मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरपीएफ ने चार किसान नेताओं को नामजद कर 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ किया मामला दर्ज
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने चार किसान नेताओं को नामजद कर 400 पर दर्ज किया मामला
फिरोजपुर। जीरा विधानसभा हलके के गांव लोहके खुर्द में बीस मजदूरों के घर तोड़ने के विरोध में बुधवार को रेल ट्रैक पर बैठ कर धरना देने के आरोप में आरपीएफ ने चार किसान नेताओं को नामजद कर 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को सैकड़ों की संख्या में किसान जत्थेबंदियों ने बस्ती टैंकावाली रेलवे फाटक से गुजरने वाले ट्रैक पर धरना देकर फिरोजपुर से लुधियाना, बठिंडा व जालंधर को जाने वाली सभी ट्रेनें रोक दीं थीं। किसानों के धरने के चलते रेल मंडल फिरोजपुर से लुधियाना, जालंधर व बठिंडा को जाने वाली तीन पैसेंजर ट्रेनें रद्द करनी पड़ी थी और आठ ट्रेनें प्रभावित हुई थीं। जीआरपी थाना के प्रभारी बलजिंदर सिंह ने बताया कि आरपीएफ ने किसान नेता सुखदेव सिंह, सतनाम सिंह, सुखविंदर सिंह व धर्म सिंह को नामजद कर 400 अज्ञात किसानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।