फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अपह्रत आशू का शव गंदे पानी के कुएं में तैरता मिला, बुधवार को पूर्व पार्षद के पौत्र का हुआ था अपहरण

अपह्रत आशू का शव गंदे पानी के कुएं में तैरता मिला, बुधवार को पूर्व पार्षद के पौत्र का हुआ था अपहरण

Thu, 12 Apr 2018 10:08 PM IST
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:08 PM IST
विज्ञापन
अपह्रत आशू का शव गंदे पानी के कुएं में तैरता मिला, बुधवार को पूर्व पार्षद के पौत्र का हुआ था अपहरण
कुएं में मिला आशु का शव, दर्ज है अपहरण का केस
विज्ञापन

खुद गिरकर मौत होने की आशंका, शरीर पर चोट का निशान नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
थाना-1 के तहत पड़ती भगत सिंह कॉलोनी में रहने वाले पूर्व पार्षद कस्तूरी लाल के 10 साल के पोते का शव वीरवार को उनके घर से कुछ दूरी पर गंदे पानी के कुएं में मिला। विधायक बावा हेनरी खुद मौके पर पहुंचे। बच्चे का शव गंदे पानी से निकाला गया और घर लाया तो चीख पुकार मच गई। ऐसी आशंका है कि बच्चा खेलते हुए खुद गंदे पानी के कुएं में गिर गया। हालांकि एसीपी नवनीत सिंह माहल का कहना है कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल के तीन चिकित्सकों के गठित बोर्ड से करवाया जाएगा, रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगा कि बच्चे की मौत कैसे हुई।
जिक्रयोग है कि पूर्व पार्षद कस्तूरी साल का पोता आशु बुधवार दोपहर स्कूल की वर्दी में ही सवा दो बजे घर से बाहर साइकिल चलाने निकला, लेकिन घर वापस नहीं आया। करीब 40 मिनट बाद बच्चे की साइकिल गंदे नाले के पास से बरामद हुई। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया है। बुधवार को पूरी रात सर्च अभियान चलता रहा। पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

वीरवार को भी सुबह भी बच्चे को ढूंढने का अभियान जारी रहा। कई घरों व फ्लैटों की तलाशी ली गई लेकिन सुराग नहीं मिला। दोपहर बच्चे की तलाश में रेस्क्यू टीम के दो सदस्यों को गंदे पानी के कुएं में उतारा गया तो आशू का शव मिला। आशू पुत्र नरिंद्र शर्मा निवासी भगत सिंह केवी सूरानुस्सी में चौथी कक्षा का छात्र था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे के कपड़े बिल्कुल ठीक थे और कोई कपड़ा फटा नहीं था। उसके बूट भी ठीक ठाक थे और शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। आशंका है कि बच्चा साइकिल चलाते हुए रास्ते में रुका और स्टैंड लगाकर वह गंदे पानी के कुएं को झुककर देखने लगा। इस दौरान वह अचानक अपना बैलेंस खो बैठा उसमें गिर गया। इलाका सुनसान था, जिस कारण उसकी चीख या आवाज को कोई सुन नहीं पाया। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हमारी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed