{"_id":"5a9a8ec74f1c1ba3378b6cd6","slug":"91520078535-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी के नेता नरेंद्र सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आम आदमी पार्टी के नेता नरेंद्र सिंह पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
Updated Sat, 03 Mar 2018 05:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप नेता समेत चार पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज
दो बैंकों ने आरोपियों से लेने हैं 75 लाख रुपये, सभी फरार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
पुलिस ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर फिरोजपुर शहरी हलके से विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेंद्र सिंह और उसके तीन साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। नरेंद्र और उसके साथियों ने जीरा की बस्ती माछियां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से 50 लाख रुपये का कर्ज और फिरोजपुर शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा से 25 लाख का कर्ज लिया था, जो लौटाया नहीं है। सभी आरोपी फरार हैं।
जीरा की बस्ती माछियां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को बताया कि आरोपी नरेंद्र सिंह वासी गांव सूबा कदीम ने बैंक के पास अपनी जमीन के दस्तावेज रख 50 लाख का कर्ज लिया था। नरेंद्र सिंह और उसके साथी दविंदर कुमार वासी अमन नगर जीरा, संगीता पत्नी दविंदर कुमार और दीपका पत्नी नरेश कुमार ने मिलकर उक्त जमीन किसी व्यक्ति को बेच दी। साथ ही बैंक से लिया कर्ज वापस नहीं लौटाया। इस मामले की तफ्तीश थाना सदर जीरा के एएसआई जुगराज सिंह कर रहे हैं। सभी आरोपी फरार हैं।
इस तरह शहर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच मैनेजर ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि आरोपी दविंदर कुमार और उसके साथी नरेंद्र सिंह ने बैंक से 25 लाख रुपये कर्ज लिया था। आरोपियों ने कुछ किस्तें दीं और उसके बाद बैंक को पैसा देना बंद कर दिया। बैंक ने आरोपियों से 24 लाख 90 हजार 837 रुपये लेने हैं, जो अब तक नहीं दिए। थाना सिटी पुलिस ने बैंक मैनेजर की शिकायत पर नरेंद्र सिंह और दविंदर कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एएसआई गुरदेव सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
आप के नेता नरेंद्र सिंह ने विधानसभा चुनाव के समय भी वक्फ बोर्ड की जमीन के जाली दस्तावेज तैयार कर अपने नाम करवा ली थी। वहां पर अपना आफिस बना लिया था। इस संबंध में पुलिस ने नरेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था। उक्त मामला अदालत में विचाराधीन है।