{"_id":"5a9833594f1c1b462c8bae44","slug":"91519924057-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों से लैस लुटेरों ने चावलों से भरा गोदाम लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों से लैस लुटेरों ने चावलों से भरा गोदाम लूटा
Updated Thu, 01 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
हथियार दिखाकर लुटेरों ने चावलों से भरा गोदाम लूटा
दीवार कूद कर गोदाम में घुसे लुटेरे, चौकीदारों को बनाया बंधक
पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
मलसीयां (जालंधर)।
गांव कोटली गाजरां के चावलों से भरे हुए गोदाम को बुधवार देर रात को हथियार दिखाकर लुटेरों ने लूट लिया। सभी लुटेरे दीवार कूदकर अंदर घुसे और चौकीदारों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शाहकोट के गांव कोटली गाजरां में पंजाब वेयर हाउस के गोदाम में बुधवार रात को दो चौकीदार फकीर चंद और मक्खन सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। दोनों चौकीदारों के अनुसार रात करीब 11 बजे 10-12 लुटेरे दीवार कूद फांदकर अंदर घुसे और उन दोनों को घेर लिया। लुटेरों के पास तेजधार हथियार दातर और तलवारें थी। लुटेरों ने दोनों चौकीदारों को बांधकर उनके मोबाइल छीन लिए। इसके बाद लुटेरे बाहर से ट्रक लेकर आए और गोदाम का शटर तोड़कर अंदर घुसे। उन्होंने चावलों से भरी हुईं बोरियों को ट्रक में भर लिया। एक ट्रक निकला तो करीब 20 मिनट बाद दूसरा ट्रक अंदर दाखिल हुआ, जिसे फिर से चावलों से भरी बोरियां से भरकर बाहर निकाला गया।
लुटेरों ने कुल 668 चावलों से भरी बोरियां लूट ली, जिनकी कीमत लाखों रुपये हैं। लुटेरों के जाने के बाद चौकीदार फकीर चंद ने गोदाम इंचार्ज अमरीक सिंह को सूचना दी। इसके बाद इसकी जानकारी सर्कल शाहकोट के एमडी किरनदीप को दी गई। सूचना मिलने पर एसपी (डी) बलकार सिंह, मॉडल थाना शाहकोट के एसएचओ परमिंदर सिंह बाजवा, सीआईए स्टाफ-वन के इंस्पेक्टर हरिंदर सिंह, सीआईए स्टाफ-2 के इंस्पेक्टर शिव कुमार, लोहिया के प्रभारी सुरिंदर कुमार, मलसीयां पुलिस चौंकी के एएसआई जसवीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।