फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   कंप्यूटर के शोक में जेल पहुंचे चार नाबालिग बच्चे

कंप्यूटर के शोक में जेल पहुंचे चार नाबालिग बच्चे

Fri, 04 Aug 2017 10:20 PM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
कंप्यूटर के शोक में जेल पहुंचे चार नाबालिग बच्चे
शौक पूरा करने को नाबालिग बने चोर
विज्ञापन

सरकारी स्कूल से चोरी कंप्यूटर समेत चार लड़कों को पुलिस ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट ।
पुराना शहर के किला परिसर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल से कंप्यूटर चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 10 से 16 वर्ष के चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने कंप्यूटर चलाने का शौक पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जुवेनाइल बोर्ड आरोपियों को 20-20 हजार के निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार 23 जुलाई की रात पुराना शहर के सरकारी मिडल स्कूल की कंप्यूटर लैब से चार कंप्यूटर समेत अन्य सामान चोरी हो हो गया था। घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों ने कंप्यूटर लैब का रिकार्ड भी फाड़ दिया था और लैब में तोड़फोड़ भी की थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करके जांच को आगे बढ़ाया। पुलिस ने वीरवार को चार नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरफ्तार लड़कों की उम्र 10 से 16 साल के बीच है और इनसे स्कूल से चोरी सामान में से तीन कंप्यूटर बरामद कर लिए गए है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इसी स्कूल का स्टूडेंट्स भी रहा है, जिसे स्कूल में घुसने या बाहर निकलने के बारे में सारी जानकारी दी। आरोपी लड़कों का कहना है कि कंप्यूटर चलाने का अपना शौक पूरा करने के लिए चोरी की थी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मुख्तयार सिंह ने बताया कि पुलिस रिकार्ड में इनके खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं है। पुलिस को इनके एक और साथी की तलाश है, जिसके पास स्कूल से चोरी एक कंप्यूटर व अन्य सामान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed