फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हेडकांस्टेबल ने कारबाइन से पत्नी को मारी गोलियां, बाद में खुद को भी गोली मारी

हेडकांस्टेबल ने कारबाइन से पत्नी को मारी गोलियां, बाद में खुद को भी गोली मारी

Mon, 29 Apr 2019 10:15 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
हेडकांस्टेबल ने कारबाइन से पत्नी को मारी गोलियां, बाद में खुद को भी गोली मारी
हेडकांस्टेबल ने पत्नी के बाद खुद को गोली मारी
विज्ञापन

जालंधर। डॉक्टर कालोनी, उजाला नगर, बस्ती दानिशमंदा में सोमवार दोपहर बाद हेडकांस्टेबल हरविंदर सिंह ने पत्नी मनजीत को तीन गोलियां मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। दोनोें की हालत सीरियस बनी है, उनको इलाज के लिए जौहल अस्पताल दाखिल करवाया गया है। सूचना पाकर एडीसीपी सिटी पर मिंदर सिंह भंडाल मौके पर पहुंचे और जांच की। ऐसी आशंका है कि पति पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था, जिसके बाद हेडकांस्टेबल ने गोलियां चला दी।
घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक हरविंदर थाना पांच में तैनात हैं और इन दिनों चेकिंग के लिए फ्लाइंग स्क्वाएड में तैनात है। उसको सरकारी तौर पर कारबाइन मिली है। सोमवार दोपहर को हरविंदर सिंह दोपहर को घर पहुंचा, जिसके कुछ समय बाद गोलियां चलने की आवाज आई। पड़ोस के लोगों ने बताया कि पति-पत्नी खून से लथपथ पड़े थे।
विज्ञापन

उधर, घटना की सूचना पाक मौके पर एडीसीपी परमिंदर भंडाल बस्ती बावा खेल पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में घरेलू कलह की बात सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि हरविंदर ने अपनी सरकारी कारबाइन से पत्नी मंजीत को तीन गोलियां मारी हैं। दोनों की हालत अभी सीरियस है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed