{"_id":"5c3624dfbdec2256f87b3ccd","slug":"81547052255-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आर्थिक तंगी के चलते मजदूर ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंगी से परेशान मजदूर ने फंदा लगा जान दी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट । थाना सादिक के गांव वीरेवाला कलां में आर्थिक तंगी से जूझ रहेमजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान हरजीत सिंह निकड़ा (43) पुत्र गुरा सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया।
मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाने वाले हरजीत सिंह का कुछ समय पहले मकान गिर गया था इसके बाद वह पत्नी व तीन बच्चों समेत गांव में धर्मशाला में दिन काट रहा थे। इन दिनों काम मिलने की वजह से वह परेशान चल रहा था। पुलिस को दिए बयान में मृतक की पत्नी परमजीत कौर ने बताया कि सर्दी को ध्यान में रखते हुए इन दिनों वह अपने टूटे घर के दूसरे कमरे में आकर सो जाते थे। वहां मंगलवार रात उसके पति ने छत के गार्डर के साथ फंदा लगाकर जान दे दी। बुधवार की सुबह सोकर उठने पर उसने पति को फंदे पर लटका देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हरजीत सिंह का परिवार गरीबी से जूझ रहा था। कुछ समय पहले हरजीत का भाई भी गरीबी के कारण घर छोड़ कर चला गया था। इसके बाद भाई के परिवार समेत बुजुर्ग माता पिता की जिम्मेवारी हरजीत सिंह के सिर पर थी।