फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मकसूदां थाना बलास्ट, विदेश से रची गयी थी साजिश, आतंकवादी गुट का हाथ होने के सबूत मिले

मकसूदां थाना बलास्ट, विदेश से रची गयी थी साजिश, आतंकवादी गुट का हाथ होने के सबूत मिले

Wed, 26 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 26 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
मकसूदां थाना बलास्ट, विदेश से रची गयी थी साजिश, आतंकवादी गुट का हाथ होने के सबूत मिले
सभी केंद्र
विज्ञापन


आतंकी हमला था मकसूदां थाना ब्लास्ट, विदेश से रची गई साजिश
पंजाब में फिर आतंकवाद खड़कर दहशत फैलाने की साजिश, पंजाब पुलिस की टीमों को मिले इनपुट
सुरिंदर पाल
जालंधर। जालंधर के मकसूदां थाने में ब्लास्ट का तानाबाना विदेशों में बुना गया था और इसमें सक्रिय आतंकी गुट का हाथ था। जिसको पंजाब में स्लीपर सेल के जरिये अंजाम दिया गया था। देश की सुरक्षा से मामला जुड़ा देख पुलिस अधिकारियों ने डीजीपी सुरेश अरोड़ा को सारे घटनाक्रम व लीड को सौंप दिया है। इसके लिए अब आगे केंद्रीय एजेंसियों की जरूरत पड़ेगी, जिसके लिए डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने केंद्र सरकार से इस बारे में पूरी सहायता मांगी है। दरअसल, पंजाब में पिछले कुछ समय में पंजाब में लगातार ऐसी घटनाएं हो रही थी, जिसमें आतंकी संगठनों का हाथ था। नवांशहर में आतंकवादियों के स्लीपर मोड्यूल ने शराब के ठेके को आग लगा दी थी। इसके अलावा बठिंडा में भी वारदात हुई और बाद में मोहाली पुलिस ने भी आतंकवादियों के स्लीपर मोड्यूल को ध्वस्त किया था। जिसमें सामने आया था कि पाकिस्तान, इंग्लैंड और कनाडा में बैठे खालिस्तान समर्थक पंजाब के युवकों को फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर आतंकी गतिविधियों के लिए तैयार कर रहे थे। आतंकियों ने मिलकर खालिस्तान जिंदाबाद नाम का एक नया मॉड्यूल भी तैयार कर पंजाब में वारदात के लिए मिशन पर थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बठिंडा, नवांशहर व मोहाली की घटनाओं को लीड लेकर ही जालंधर में मकसूदां थाना ब्लास्ट की जांच को शुरू किया गया। कई कॉल्स डिटेल खंगाली तो सामने आया कि ब्लास्ट के तार विदेशों से जुड़े हैं और इसका सीधा संबंध पंजाब में दोबारा आतंकवाद को खड़ा करने से हैं। सूत्रों के मुताबिक डीजीपी द्वारा गठित टीमों को सारे इनपुट मिल गए हैं, लेकिन पंजाब की पुलिस का दायरा विदेशों में जांच का नहीं है। इसलिए पंजाब पुलिस की टीमों ने सारी जानकारी डीजीपी को दी है, ताकि केस में आगे सीबीआई व एनआईए के माध्यम से जांच को बढ़ाया जा सके।

बता दें कि सोमवार को लंदन में कट्टरपंथी संगठनों से जुड़े सिखों के कई ठिकानों पर ब्रिटेन पुलिस की काउंटर टेररिज्म यूनिट ने छापेमारी की। लंदन पुलिस को गुरशनबीर सिंह की तलाश थी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पंजाब के डीजीपी इसी जांच को आगे बढ़ाने जा रहे हैं और उन्होंने सूची केंद्र सरकार की एनआईए व सीबीआई को सौंपी है, ताकि विदेशों की काउंटर टेररिज्म पुलिस जांच कर सके। लंदन में हुई हुई छापेमारी को इसी ब्लास्ट से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed