फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक जख्मी

सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक जख्मी

Fri, 06 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, एक जख्मी
सड़क हादसों में तीन की मौत, एक जख्मी
विज्ञापन

पुलिस ने कार चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
विभिन्न सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर जख्मी हो गया। थाना कुलगढ़ी, मल्लांवाला और लक्खोके बहराम पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी चालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
बुकन खां वासी रेशम सिंह (42) ने बताया कि उनका भतीजा हरप्रीत सिंह (18) जैसे ही घर के सामने की सड़क पार करने लगा तो तेज रफ्तार इनोवा कार ने उसे टक्कर मार दी। हरप्रीत सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस तरह अमरजीत सिंह (30) वासी बुला राय हिठाड़ ने पुलिस को बताया कि उनके पिता और माता खुशीया बीबी (55) बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। गांव चक कंधे शाह के पास एक तेज कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपति सड़क पर गिर गए और दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। माता खुशीयां बीबी का गुरुहरसहाए के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां पर उनकी मौत हो गई। वहीं पिता दलीप सिंह की नाजुक हालत देख फरीदकोट के मेडिकल कालेज में रेफर किया है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रछपाल सिंह (50) वासी झोक सरकारी थाना सादिक ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा इकबाल सिंह बाइक पर कहीं जा रहा था। गांव छुछक विंड के पास आल्टो कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में इकबाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। थाना मल्लांवाला पुलिस ने रछपाल सिंह के बयान पर चालक मनजीत सिंह वासी मुहल्ला कंबोज जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed