फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एटीएम से छेड़छाड़ करके डाक्टर को 10 हजार रुपये का चुना लगाया

एटीएम से छेड़छाड़ करके डाक्टर को 10 हजार रुपये का चुना लगाया

Tue, 11 Jul 2017 10:35 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
एटीएम से छेड़छाड़ करके डाक्टर को 10 हजार रुपये का चुना लगाया
एटीएम में छेड़छाड़ कर 10 हजार निकाले
विज्ञापन

कपूरथला। ढिलवां के एटीएम से छेड़छाड़ करके युवक ने डाक्टर को 10 हजार रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित डाक्टर की शिकायत पर थाना ढिलवां पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने में जुट गई है।
पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित डॉ. हरप्रीत सिंह हुंदल निवासी ढिलवां ने बताया कि वह बीते दिन पंजाब नेशनल बैंक ढिलवां के एटीएम से रुपये निकालने गए थे। रुपये निकलवाते समय मशीन बंद हो गई और वह बैंक के अंदर एफडी लेने चले गए। इस दौरान बैंक के अंदर एक नौजवान आया और कहने लगा कि वह एटीएम इंजीनियर है और बैंक का कर्मचारी है। उसने एटीएम ठीक कर दिया है और आप दोबारा पैसे निकलवा सकते हैं।
विज्ञापन

डॉक्टर ने बताया कि इस पर वह दोबारा एटीएम से पैसे निकालने चले गए। इसी बीच वह नौजवान भी एटीएम रूम में आ गया। जब उन्होंने एटीएम चलाकर कोड डालने के बाद 10 हजार रुपये की राशि भरी तो उक्त नौजवान ने एक बटन प्रेस कर दिया और कहने लगा कि एटीएम खराब हो गया है। इसके बाद वह बाहर आ गए, लेकिन उक्त लड़का एटीएम के अंदर ही रहा। थोड़ी देर बाद संदेह होने पर जब उन्होंने अकाउंट का बैलेंस चेक किया। इस पर पता चला कि अकाउंट से 10 हजार रुपये निकलवा लिए गए है। जब वह वापस एटीएम बूथ में गए तो लड़का वहां से निकल चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed