{"_id":"5c6ad78abdec2273ed39c0f0","slug":"71550505866-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात्रि ठहरने के लिए कमरा देकर लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात्रि ठहरने के लिए कमरा देकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रात में ठहरने के लिए कमरा देकर लूटा
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों पर दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर । जालंधर निवासी 22 वर्षीय युवक को रात काटने के लिए किसी के घर में किराए पर कमरा लेना मंहगा पड़ा । मकान मालकिन ने अपने पति व अन्य लोगों के साथ मिलकर 35000 रुपये, मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड व अन्य जरूरी कागजात लूट लिए। किसी को न बताने की धमकी भी दी। थाना सिटी पुलिस ने सोमवार को पीड़ित युवक के बयान पर दो महिला समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस को दी गई शिकायत में जालंधर निवासी सोनू ने बताया है कि वह फिरोजपुर में किसी काम से आया था। लौटते समय रात हो थी। इस पर वह एक थ्री व्हीलर चालक की मदद से रात में ठहरने के लिए हाउसिंग बोर्ड इलाके में में एक घर में रोटी समेत 250 रुपये के किराए पर कमरा लिया था। रात में वह अंदर से कमरे का दरवाजा बंद करके सो रहा था। रात करीब 11 बजे बाहर से किसी ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलने पर उसने देखा कि घर की मालकिन आशा, उसका पति, एक और महिला समेत छह लोग कमरे में अंदर घुस गए। उसे डरा-धमकाकर उससे 35000 रुपये, एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन व अन्य जरूरी दस्तावेज छीन लिए, साथ में किसी से न बताने की धमकी देते हुए घर से बाहर निकाल दिया। इस संबंध में उसने थाना सिटी पुलिस को शिकायत दी। थाना सिटी पुलिस के एएसआई शर्मा सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मकान मालकिन आशा समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।