{"_id":"5c3624f0bdec2256c73edcce","slug":"71547052272-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चपरासी की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 1 लाख, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चपरासी की नौकरी दिलवाने के नाम पर ठगे 1 लाख, मामला दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी के नाम पर ठगे एक लाख, केस दर्ज
विज्ञापन
पठानकोट। थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने चपरासी की नौकरी दिलवाने के नाम पर 1 लाख ठगने के आरोप में सरना निवासी व्यक्ति पर मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता गांव अकालगढ़ निवासी पवन कुमार ने थाना 2 की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नाभादास कॉलोनी सरना निवासी सतपाल के साथ उनकी वाकफियत थी, सतपाल का उनके घर आना-जाना था। जून 2017 में सतपाल ने उनसे कहा कि उसकी शिक्षा विभाग में काफी पहचान है और वह उसे किसी स्कूल में चपरासी लगवा देगा, हमने हामी भर दी। सतपाल ने कहा कि नौकरी चाहिए तो 3 लाख रुपए लगेंगे। जिसके बाद उन्होंने किसी तरह विभिन्न किस्तों में उसे1 लाख रुपये दे दिए। लेकिन आरोपी ने उसे न तो नौकरी दिलवाई और न ही उनके पैसे वापस किए। जिसके बाद उसने नवंबर 2018 में सतपाल के खिलाफ शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई हरप्रीत सिंह ने बताया कि आर्थिक अपराध शाखा द्वारा जांच करने के बाद आरोपी पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।