{"_id":"5bfacfe2bdec2241641d39b2","slug":"71543163874-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बासमती से लदा कैंटर लूटने वाले लूटेरा गिरोह के छह सदस्य काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बासमती से लदा कैंटर लूटने वाले लूटेरा गिरोह के छह सदस्य काबू
Updated Sun, 25 Nov 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बासमती से लदा कैंटर लूटने में 6 गिरफ्तार
लुटेरों के पास से एक बंदूक, हाकियां, बेसबाल, कापे, स्कार्पियो व कैंटर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। पुलिस ने हथियारों के बल पर बासमती से लदे कैंटर को लूटने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लुटेरों के पास से पंद्रह बोर एक बंदूक, कई हाकियां, बेसबाल, कापे, एक स्कार्पियो व बासमती से लदा कैंटर बरामद किया है। मालूम हो कि तीन दिन पहले गांव सतिया वाला चौक के नजदीक गिरोह ने दो लोगों से बासमती से लदा कैंटर लूटा था।
थाना कुलगढ़ी पुलिस के मुताबिक 23 नवंबर की रात को गांव सतिया वाला के नजदीक स्कारपियो गाड़ी पर सवार छह लुटेरों ने हथियारों के बल पर अवतार सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी मासी जोहा थाना सुलतानपुर लोधी से बासमती की 301 बोरियों से लदा कैंटर लूटा था। अवतार ने लुटेरों की पहचान कर ली थी। पुलिस ने लुटेरों का पीछा किया और उन्हें लूटे हुए कैंटर के साथ काबू कर लिया। लुटेरों की पहचान संदीप सिंह, साजन, राहुल, राजा, सावन व बची के रूप में हुई है, जो गांव फत्तुवाला, शेरखां व वलूर के रहने वाले हैं। इनके पास से पंद्रह बोर की एक बंदूक, कई हाकियां, बेसबाल व कापे बरामद हुए हैं। गिरोह के सदस्य कई वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से स्कारपियो भी बरामद की है। पुलिस लुटेरों से गहन पूछताछ करने में जुटी है। उक्त लुटेरों से कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।