{"_id":"5acf8a7f4f1c1b4c3e8b4bec","slug":"71523550847-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर लोधी में विधायक ने पकड़े 102 फर्जी नीले कार्ड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुल्तानपुर लोधी में विधायक ने पकड़े 102 फर्जी नीले कार्ड
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
विधायक ने पकड़े 102 फर्जी नीले कार्ड
गांव सद्दूवाल से मिल रही शिकायतों का लिया कड़ा संज्ञान
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
एक बार फिर नीले कार्ड सवालों के घेरे में हैं। इस बार सुल्तानपुर लोधी के गांव सददूवाल में 102 फर्जी नीले कार्ड पकड़े गए हैं। सुल्तानपुर लोधी के विधायक नवतेज सिंह चीमा को गांव से मिल रही लगातार शिकायतों के बाद लिए कड़े संज्ञान में खुलासा हुआ है। उधर, इस मामले में जिला खाद्य व आपूर्ति विभाग टालमटोल की नीति अपनाते हुए लिखित शिकायत का इंतजार कर रहा है।
पूर्ववर्ती अकाली भाजपा सरकार के समय नीले कार्डों पर लोगों को सस्ते दाम पर आटा-दाल मुहैया करवाने में बड़े घपले की बू की परतें खुलने लगी हैं। पहले ही यह आटा-दाल स्कीम सवालों के घेरे में रही हैं, लेकिन सुल्तानपुर लोधी के गांव सद्दूवाल में इन नीले कार्डों का बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर हुआ हैं। दरअसल, विधानसभा हलका सुल्तानपुर लोधी के गांव सद्दूवाल से नीले कार्डों के फर्जी होने की शिकायतें अक्सर विधायक नवतेज सिंह चीक्े दरबार में पहुंच रही थीं। इसमें गांव के पते पर कुछ फर्जी कार्ड बने होने की बात कही जा रही थी। इस पर विधायक ने अपने स्तर पर कार्रवाई करते हुए गांव के लोगों के जरिये तफ्तीश शुरू की तो तकरीबन 102 ऐसे फर्जी नीले कार्ड पकड़े गए, जोकि दिखने में तो बिल्कुल सरकारी मापदंड के अनुसार लग रहे थे। जिन पर पता भी गांव सद्दूवाल का ही था, लेकिन नाम और फ़ोटो सब फर्जी थे। जिनके बारे में पूछने पर गांववासियों ने भी पुष्टि की। खाद्य व आपूर्ति विभाग के इस गोलमाल पर प्रतिक्रिया देते विधायक ने कहा कि यह किसी बड़े घपले का हिस्सा हो सकता है और पहले भी ऐसे मामले सूबे में सामने आते रहे हैं। वह इसकी मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के समक्ष पूर्ण जांच के साथ आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करेंगे। इस फर्जीवाड़े संबंधी जब जिला खाद्व व आपूर्ति नियंत्रक पिंदर से बात की गई तो वह टालमटोल करने लगे। बोले कि अभी तक उनके पास इस तरह के फर्जी नीले कार्ड का मामला संज्ञान में नहीं आई है। अगर विभाग के पास लिखित शिकायत आती है तो उसके आधार पर जांच होगी।