{"_id":"5ac655c74f1c1bb9618b5bea","slug":"71522947527-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड सप्लाई के दो इंस्पेक्टर समेत चार पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फूड सप्लाई के दो इंस्पेक्टर समेत चार पर मामला दर्ज
Updated Thu, 05 Apr 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फूड सप्लाई के दो इंस्पेक्टर समेत चार पर केस
आटा-दाल स्कीम का गेहूं चोरी कर महंगे दाम पर बेचने का आरोप
आटा चक्की गोदाम से बरामद हुए 469 गेहूं के बैग
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना मक्खू पुलिस ने दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिए जाने वाला गेहूं गोदाम से चुराकर आटा चक्कियों पर बेचने के आरोप में दो फूड सप्लाई विभाग के इंस्पेक्टर समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है। चक्की के गोदाम से गेहूं के 469 बैग बरामद किए हैं। उनकी कीमत करीब छह लाख बनती है। सभी आरोपी फरार हैं।
पुलिस के मुताबिक मक्खू थाना के सब इंस्पेक्टर दरबार अली को गुप्त सूचना मिली थी कि आटा-दाल स्कीम के तहत गरीबों को दो रुपये प्रति किलो के हिसाब से दिए जाने वाला गेहूं चक्कियों पर बेचा जा रहा है। इसमें फूड सप्लाई विभाग के दो इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। एसडीएम, डीएसपी और पुलिस टीम ने चक्की के गोदाम में छापामारी की। वहां से पुलिस को 469 गेहूं के बैग बरामद किए।
मक्खू थाना के सब इंस्पेक्टर दरबार अली ने बताया कि फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर कपिल सक्सेना वासी फिरोजपुर कैंट, इंस्पेक्टर साहिल जीत सिंह वासी लुधियाना के अलावा मनोज कुमार व रमेश कुमार वासी वार्ड नंबर-छह मक्खू दो रुपये किलो वाला गेहूं सरकारी गोदामों से चुराकर आटा चक्की पर महंगे दामों पर बेचते थे। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस छापामारी कर रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
ऐसे करते थे गेहूं चोरी
सरकारी गोदाम से डिपो होल्डर को गेहूं सप्लाई करने का जाली गेट पास बनाकर गोदाम से गेहूं निकाल लेते थे। इसके बाद आटा चक्की पर महंगे दामों पर बेच देते थे। जिस डिपो होल्डर के नाम की पर्ची आरोपियों ने बनाई थी, उसने पुलिस को बताया कि उसे तो संबंधित विभाग ने गेहूं भेजने के लिए सूचित भी नहीं किया था। यह शिकायत जीरा हलके के विधायक को दी गई थी। तभी आरोपियों को पकड़ने के लिए आटा चक्कियों के गोदामों पर छापामारी की गई।