{"_id":"5a218aaa4f1c1b97678bf20a","slug":"71512147626-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पर फेंसिंग पार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ला रहे थे नशा, दो तस्कर धरे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरहद पर फेंसिंग पार से ट्रैक्टर-ट्रॉली में ला रहे थे नशा, दो तस्कर धरे
Updated Fri, 01 Dec 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
सरहद पर फेंसिंग पार से ला रहे थे नशा, दो तस्कर धरे
ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार आरोपियों से छह पैकेट हेरोइन, दो सौ ग्राम अफीम बरामद
तीसरा तस्कर फरार, पांच के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने गांव कालू अराइयां के पास से सरहद पर लगी फेंसिंग पार खेत से आ रही टैक्ट्रर-ट्राली सेे नशीला पदार्थ बरामद किया है। टीम ने छह पैकेट हेरोइन और दो सौ ग्राम अफीम समेत दो तस्करों को मौके से काबू किया, वहीं तीसरा फरार हो गया। थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फाजिल्का ने पांच तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि मुख्तयार सिंह उर्फ काली, गुरनाम सिंह उर्फ ठमू वासी फतेवाला हिठाड़ (जलोके) और सुरजीत सिंह वासी पोजोके उताड़ थाना ममदोट हेरोइन तस्करी का कारोबार करते हैं। उन्होंने पाकिस्तान के तस्करों से हेरोइन की खरीद-परोखत के लिए बीएसएफ की पोस्ट मबोके के पास लगी फेंसिंग पार खेतों में खेती करने के बहाने जमीन ठेके पर ली है। उक्त तस्कर वीरवार दोपहर 12 बजे फेंसिंग पार खेतों में ट्रैक्टर-ट्राली और गाजर उखाड़ने वाली मशीन साथ लेकर गए। शाम करीब चार बजे गाजर उखाड़कर फेंसिंग पर लगे गेट से इस ओर आ रहे थे कि काउंटर इंटेलीजेंस के सब-इंस्पेक्टर रजवंत सिंह, सब-इंस्पेक्टर तरलोचन सिंह, एएसआई जतिंदरजीत सिंह व एएसआई सुरजीपाल ने गांव कालू अराइयां हिठाड़ के पास स्पेशल नाकाबंदी की हुई थी। टीम ने ट्रैक्टर-ट्राली को रोककर तलाशी ली। गाजर के नीचे हेरोइन के छह पैकेट वजन तीन किलो और दो सौ ग्राम अफीम बरामद हुई। काउंटर इंटेलीजेंस ने तस्कर मुख्तियार सिंह और गुरनाम सिंह को काबू कर लिया। वहीं सुरजीत सिंह भागने में कामयाब हो गया।
एआईजी सिद्धू ने बताया कि उक्त तीनों तस्कर मुख्य तस्कर समर सिंह उर्फ शर्मा वासी मस्तेके और संदीप सिंह उर्फ बंटी वासी निहाला किलचा के लिए कामकाज करते थे। तीनों तस्कर इससे पहले भी दो बार पाकिस्तान से हेरोइन ला चुके हैं। वे 8 नवंबर को 800 ग्राम हेरोइन और 15 नवंबर को एक किलो हेरोइन पाकिस्तान से ला चुके हैं। वहीं समर और संदीप पुराने तस्कर हैं और कई बार हेरोइन पाक से मंगवाकर पंजाब भर में सप्लाई कर चुके हैं।