{"_id":"5c96627dbdec2214046ef7ce","slug":"61553359485-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गटर में नशे की खेप छुपाता कैदी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गटर में नशे की खेप छुपाता कैदी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गटर में नशे की खेप छुपाता कैदी गिरफ्तार
तलाशी में एक स्मार्ट फोन, दो डोंगल, 780 ग्राम चरस और 850 नशे की गोलियां बरामद
दो कैदियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। मॉडर्न जेल में कैदियों के मोबाइल व नशे के इस्तेमाल का सिलसिला जारी है। विशेष सर्च के दौरान जेल प्रशासन ने गटर के नीचे नशा और मोबाइल के लिफाफे को छुपाते एक कैदी को गिरफ्तार किया है। लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से एक स्मार्ट फोन बिना सिम, दो डोंगल, दो बैटरी, एक डाटा केबल चार्जर, 41 पुड़ियों में 780 ग्राम चरस और 850 नशीली गोलियां बरामद हुईं। थाना कोतवाली की पुलिस ने दो कैदियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और प्रीजन एक्ट के तहत केस दर्ज कर पड़ताल तेज कर दी है।
एआईजी जेल सुरिंदरपाल खन्ना ने बताया कि जेल के पूरे स्टाफ ने 9 बैरकों और 200 सेल में सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान जेल की फेस-2 की बैरक नं.6 के कमरा नं.2 में जाते समय सहायक सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह और गुरदेव सिंह ने कैदी जसवंत सिंह निवासी गांव अट्टी फिल्लौर को बैरक में बने बाथरूम के वॉश बेसिन के नीचे वाले छोटे गटर में एक लिफाफा छुपाते देखा। इस पर उन्होंने तुरंत उसे काबू करके लिफाफा बरामद कर जांच की। इसमें पता चला कि उसमें एक स्मार्ट फोन, 02 डोंगल, दो बैटरी, एक डाटा केबल चार्जर, 41 पुड़ियां में 780 ग्राम चरस और 850 नशीली गोलियां हैं। थाना कोतवाली की पुलिस ने कैदी जसवंत सिंह और कैदी मनोज कुमार निवासी मोहल्ला गाजी गुल्ला जालंधर के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। एआईजी सुरिंदरपाल खन्ना ने बताया कि इन कैदियों को पकड़ने वाले स्टाफ को एडीजीपी जेल से प्रशंसा पत्र दिलवाने के लिए पत्र लिखा गया है।