{"_id":"5c702535bdec220833204f04","slug":"61550853429-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौदह लोगों को कनाड़ा व न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर साढ़े सौलह लाख रुपये ठगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौदह लोगों को कनाड़ा व न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर साढ़े सौलह लाख रुपये ठगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
14 लोगों से 16 लाख की ठगी का केस दर्ज
कनाडा और न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर की धोखाधड़ी
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर जीरा पुलिस ने चौदह लोगों को कनाडा और न्यूजीलैंड भेजने का झांसा देकर साढ़े सौलह लाख रुपये की ठगी मारने के आरोप में एक महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं।
नवजोत सिंह वासी अलीपुर (जीरा) ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात सुखप्रीत कौर वासी वाड़ा चैन सिंह व हरजीत सिंह वासी खडूर के साथ हुई थी। दोनों ने कुछ समय पहले उसकी माता को कनाड़ा भेजा था, जो वहां पर बढ़िया तरीके से कामकाज कर रही है। इसीलिए उसने अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को भी इन्हीं दोनों लोगों के जरिये कनाडा और न्यूजीलैंड कामकाज करने के लिए भेजने की बात कही। नवजोत ने बताया कि उक्त आरोपियों का कहना है कि वह गरीब लोगों को ही विदेश भेजने का काम करते हैं और उन्हें वहां पर कामकाज दिलवाते हैं। नवजोत ने अपने दोस्त व रिश्तेदार जैसे जोगराज सिंह, करनजीत सिंह, जोगा सिंह, गुरविंदर सिंह, हरविंदर कौर, जतिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, अनमोल सिंह, सेवक सिंह, राम दास, कृष्णा, हरप्रीत सिंह व कुलबीर सिंह को कनाड़ा और न्यूजीलैंड भेजने के लिए साढ़े सौलह लाख रुपये दिए थे। सुखप्रीत कौर व हरजीत सिंह ने सभी लोगों को दस माह का सयम दिया था कि उन्हें विदेश भेज दिया जाएगा। समय बीतने के बाद सुखप्रीत कौर व हरजीत सिंह ने किसी भी लोगों को विदेश नहीं भेजा। धनराशि वापस मांगने पर आरोपियों ने देने से मना कर दिया। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने जांच करने के बाद शुक्रवार को सुखप्रीत कौर व सुखविंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच कर रहे एएसआई राजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।