फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   30 ग्राम हेरोइन व 50 हजार नकदी समेत दो गिरफ्तार

30 ग्राम हेरोइन व 50 हजार नकदी समेत दो गिरफ्तार

Mon, 17 Dec 2018 10:27 PM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 10:27 PM IST
विज्ञापन
30 ग्राम हेरोइन व 50 हजार नकदी समेत दो गिरफ्तार
30 ग्राम हेरोइन व 50 हजार नकदी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा(फरीदकोट)। थाना सिटी पुलिस ने नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत 30 ग्राम हेरोइन व 50 हजार की नकदी समेत कार सवार दो नौजवानों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान थाना सदर कोटकपूरा के गांव हरीनौ निवासी बेअंत सिंह उर्फ गोरा और कोटकपूरा के प्रेम नगर निवासी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के रूप में हुई। इन आरोपितों से एक कंप्यूटर कंडा भी बरामद हुआ है जिसके माध्यम से वह हेरोइन को आगे बेचने का काम करते थे। थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि एसएसपी फरीदकोट राजबचन सिंह संधू व डीएसपी कोटकपूरा मनविंदरबीर सिंह की हिदायतों पर थाना सिटी के एसआई जसकरण सिंह सेखों की अगुवाई वाली पुलिस पार्टी ने स्थानीय देवीवाला रोड बाईपास पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान गांव देवीवाला की तरफ से आ रही लाइट ग्रे रंग की एक आल्टो कार नंबर एचआर-29पी-2521 को रोका गया। शक के आधार पर कार की तलाशी लेने पर हेरोइन, नकदी व कंप्यूटर कंडा बरामद हुआ जिसके आधार पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी खेमचंद पराशर के अनुसार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 61, 85 के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed