फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   गांव बूटा में मिला अवैध शराब का जखीरा, चार गिरफ्तार

गांव बूटा में मिला अवैध शराब का जखीरा, चार गिरफ्तार

Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:34 PM IST
विज्ञापन
गांव बूटा में मिला अवैध शराब का जखीरा, चार गिरफ्तार
गांव बूटा में मिला अवैध शराब का जखीरा, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती बावा खेल जालंधर व कोतवाली कपूरथला की पुलिस ने पकड़ी 1404 पेटी शराब
हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश और पंजाब की शराब
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला। अवैध शराब के खेल को बेनकाब करते हुए बस्ती बावा खेल जालंधर और थाना कोतवाली की पुलिस ने संयुक्त अभियान के दौरान गांव बूटां में एक तुड़ी वाले कमरे से अवैैध शराब का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके 1404 हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश और पंजाब की बनी अवैध शराब पकड़ी है। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि जालंधर की बस्ती बावा खेल पुलिस ने रविवार की देर रात सुखदेव सिंह पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी गांव बूट कपूरथला और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी मत्तेवाल तरनतारन को दो अलग-अलग गाड़ियों में जालंधर व जालंधर देहाती में अवैध शराब सप्लाई करते हुए गिरफ्तार किया था। सुखदेव सिंह ने माना कि वह यह शराब तरसेम लाल पुत्र बुआ दास निवासी बाबा काहन दास नगर, बस्ती बावा खेल जालंधर को सप्लाई देने जा रहा था। पूछताछ में सुखदेव सिंह ने बताया कि उसने शराब अपने घर गांव बूटा में डंप कर रखी है। इस पर दोनों थानों की पुलिस ने जब सुखदेव के घर में तुड़ी वाले कमरे में जाकर देखा तो वहां पर क्रेजी रोमियो की 960, पार्टी स्पेशल 300, मैक्डावल 18, आफिसर्स च्वॉइस 31, रॉयल चैलेंजर्स 16, रॉयल स्टैग 34, चार्ली 02, फर्स्ट च्वॉइस 02 व बिना मार्का 40 पेटी सहित कुल 1404 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। इस शराब के खेल में चौथा आरोपी परमिंदर सिंह पुत्र परमजीत सिंह निवासी बस्ती शेख जालंधर भी शामिल हैं। जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ ने बताया कि आरोपी सुखदेव सिंह पर पहले भी एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed