फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   डोडे चूरापोस्त व अवैध शराब समेत चार नामजद करने का दावा

डोडे चूरापोस्त व अवैध शराब समेत चार नामजद करने का दावा

Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
डोडे चूरापोस्त व अवैध शराब समेत चार नामजद करने का दावा
19 किलो चूरापोस्त और 45000 एमएल शराब पकड़ी
विज्ञापन

डोडे चूरापोस्त व अवैध शराब समेत चार नामजद करने का दावा
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
पुलिस ने तीन अलग-अलग जगह नाकाबंदी और गश्त के दौरान डोडे चूरापोस्त और हजारों मिलीलीटर अवैध शराब बरामद करने का दावा किया है। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे आरोपी को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

सीआईए स्टाफ के एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस फोर्स के साथ लंदन पैलेस भंडाल दोनां के समीप गश्त कर रहे थें। इस दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि सतनाम सिंह उर्फ सत्ता और नरिंदर सिंह उर्फ निंदर निवासी संतपुरा कपूरथला डोडे चूरापोस्त की तस्करी करते हैं और इस समय भी चूरापोस्त की खेप लेकर किसी ग्राहक को पहुंचाने जा रहे हैं। इस पर पुलिस ने गश्त बढ़ा दी और भंडाल दोनां की तरफ से आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने पीछा करके गिरफ्तार कर लिया। जिनसे तलाशी के दौरान 10 किलो डोडे चूरापोस्त बरामद हुआ। जिनके खिलाफ थाना सदर में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी प्रकार सीआईए स्टाफ के एएसआई हरजीत सिंह ने गांव बादशाहपुर के साथ नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि रविंदर सिंह उर्फ रवि निवासी भवानीपुर ट्रक ड्राइवर और जम्मू-कश्मीर से डोडे चूरापोस्त लाकर बेचता है और इस समय भी उसके ट्रक में चूरापोस्त की खेप मौजूद है। इस पर उन्होंने नाकाबंदी करके एक ट्रक को रोका तो मुखबिर की बात सच साबित हुई और उसके ट्रक से नौ किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार करके थाना कोतवाली में केस दर्ज कर लिया गया है। इसी प्रकार थाना सिटी के एएसआई बलदेव सिंह ने मुखबिर खास की सूचना पर कुष्ट आश्रम ट्रीटमेंट प्लांट के पास झाड़ियों में छुपाकर रखी कैश मार्का की 45000 मिलीलीटर अवैध शराब के समेत बूटा सिंह को गिरफ्तार किया। जिसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लेकिन बाद में पुलिस ने जमानत पर उसे रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed