फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एक रात में तीन दुकानों में चोरी

एक रात में तीन दुकानों में चोरी

Wed, 04 Apr 2018 10:16 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
एक रात में तीन दुकानों में चोरी
एक रात में तीन दुकानों में चोरी
विज्ञापन

जलालाबाद (फिरोजपुर)।
रेलवे बाजार में मंगलवार की रात चोरों ने दो मनियारी की दुकानों के शटर तोड़ कर अंदर से कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके अलावा नए बस अड्डे पर मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोरों ने एलईडी कैमरा व नकदी चुरा ली। थाना सिटी पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई शिकायत में दुकानदार चिंटू कुमार निवासी बाग कालोनी जलालाबाद और भगवान चंद निवासी चक्क काठगढ़ ने बताया कि उनकी रेलवे रोड पर मनियारी की दुकानें हैं। बुधवार सुबह उन्हें किसी ने फोन करके बताया कि उनकी दुकानों के शटर टूटे हैं। जब आकर देखा तो दुकान से नए नोटों के हार गायब थे। दुकानदारों ने बताया कि चोर बिना नंबर की स्विफ्ट कार पर आए थे। सुबह किसी को छोड़ने के लिए उक्त रास्ते से गुजर रहा था तो उसने देखा कि दुकानों के शटर टूटे पड़े हैं और बाहर कार खड़ी है। इसके बाद चोरों को भनक लग गई और चोर े फरार हो गए। इसी तरह मेडिकल स्टोर के संचालक संदीप कुमार ने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे उसे पड़ोसी दुकानदार का फोन आया कि दुकान का शटर टूटा पड़ा है। इस पर वह तत्काल दुकान पहुंचा। दुकास से एलईडी, एक कैमरा, मानीटर और गल्ले से कुछ नकदी गायब थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed