{"_id":"5aa40fba4f1c1bb3758b4b8c","slug":"61520701370-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेजाब पीड़िता के पिता ने निगली जहरीली दवा, हालत बिगड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तेजाब पीड़िता के पिता ने निगली जहरीली दवा, हालत बिगड़ी
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेजाब पीड़िता ने पिता ने जहर पीया
पत्नी पर लगाया बेटी से न मिलने देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
एक माह पहले चाचा की ओर से भतीजी पर तेजाब फेंकने के मामले में नया मोड़ आ गया है। अब तेेजाब पीड़िता के पिता ने शनिवार को जहरीली दवा निगल ली। उसे सिविल अस्पताल से जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया है। पीड़ित ने पत्नी पर उपचाराधीन बेटी को मिलने न देने का आरोप लगाया है।
सिविल अस्पताल में दाखिल कुलदीप सिंह निवासी नरोत्तम नगर ने बताया कि औजला फाटक के नजदीक मोहल्ला ठाकुर नगर गली नंबर-9 में उसकी 17 वर्षीय बेटी कोमलप्रीत व पत्नी मनजीत कौर रहते हैं। आठ फरवरी की दोपहर को उसके चाचा के बेटे हरदीश सिंह निवासी गांव तनूली जिला होशियारपुर ने पुरानी रंजिश के चलते रसोई में चाय बना रही उसकी बेटी पर तेजाब डाल दिया था। जिससे उसका चेहरा झुलस गया और उसे कपूरथला के सिविल अस्पताल ला गया, जहां से डाक्टरों ने उसकी हालत को नाजुक देखते हुए जालंधर के निजी अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसने अपनी बेटी कोमलप्रीत कौर के इलाज पर करीब 4 लाख रुपये खर्च किए। इस दौरान उसकी पत्नी उससे पूछे बिना उसकी बेटी कोमलप्रीत को जालंधर बस स्टैंड के पास बने प्राइवेट अस्पताल में ले आई। जहां पर उसने तेेजाब से झुलसी बेटी का वीडियो बनाकर वाट्सअप पर वायरल करते हुए यह कहते हुए मदद मांगने लगी कि उसका और उसकी बेटी का कोई नहीं हैं। जब उसने यह वीडियो देखा तो वह अपनी पत्नी मनजीत कौर और बेटी कोमलप्रीत से मिलने गया तो उसकी पत्नी ने उसे बेटी से मिलने नहीं दिया। जिससे दुखी होकर कपूरथला आने पर उसने जहरीली दवा निगल ली। इस पूरे मामले संबंधी थाना सिटी की पुलिस को सूचित कर दिया गया है।