{"_id":"5aa40fb14f1c1b094a8b47b5","slug":"61520701361-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद आईटी विंग के इंचार्ज का भाई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिअद आईटी विंग के इंचार्ज का भाई गिरफ्तार
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकाली नेता का भाई ठगी में काबू
दंपति को विदेश भेजने के नाम पर 20.50 लाख ठगने के आरोप में था वांछित
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
थाना सिटी की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने के आरोप में वांछित शिअद आईटी विंग के भाई को काबू कर लिया है।अभी भी दो आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड भेज दिया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
थाना सिटी के एसएचओ गब्बर सिंह ने बताया कि बीती 3 जनवरी को नरेश कुमार निवासी लाहौरी गेट ने अपनी दी शिकायत में बताया कि वह शालीमार बाग रोड पर कपड़े की दुकान करता है। उनकी दुकान पर शिअद आईटी विंग के इंचार्ज अमरदीप गुजराल निवासी केसरी बाग कपूरथला व उसकी पत्नी आरती भी आते थे। कई बार उन्होंने उसे कहा कि वह ट्रेवल एजेंट का काम करते हैं और लोगों को अमेरिका भेज रहे है। 15 जून 2016 को वह दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान उनकी दुकान पर अमरदीप गुजराल व उसकी पत्नी आरती भी आ गए। आते ही उन्होंने उसे अपने झांसे में लेकर कहा कि वह उसका व उसकी पत्नी किरण का वीजा 21 लाख रुपये में वीजा लगवा देते हैं। बाद में 28 जून को वह फिर से दुकान पर आए और उससे पासपोर्ट मांगने लगे। 30 जून को उसने गुजराल और उसकी पत्नी को 1.50 लाख रुपये पासपोर्ट दे दिए। 18 अगस्त को दोनों ने उससे 4 लाख रुपये और देने की मांग की। फिर उसने दो दिन का समय लेकर अपने दोस्त भूपिंदर सिंह के बैंक से निकलवा रकम दे दी।
इसी प्रकार 20 अगस्त को 4 लाख रुपये लाकर गुजराल के भाई राकेश गुजराल को दे दिए। 25 अगस्त को अमरदीप गुजराल व उसकी उसकी पत्नी आरती फिर दुकान पर आए और कहा कि आप का अमेरिका का वीजा लग गया है। आप बाकी रहते रुपयों की फ्लाइट करवा देंगे। उसने फिर से दोस्त भूपिंदर से बात की। उसने 30 अगस्त को 4 लाख रुपये और दे दिए। इसके बाद कई बार रकम देते हुए 20.50 लाख रुपये दे दिए, लेकिन अबी तक वीजा नहीं लगवाया। पैसे वापस मांगने पर धमकियां देने लगे। पुलिस ने अमरदीप गुजराल, उसकी पत्नी आरती व भाई राकेश गुजराल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। थाना सिटी के एसएचओ गब्बर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना मिली की शिअद आईटी विंग के हलका इंचार्ज अमरदीप गुजराल का भाई राकेश कुमार शहर में घूम रहा था। उसे नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ का दौरान जारी है। वहीं फरार अन्य दो आरोपियों अमरदीप गुजराल व उसकी पत्नी आरती की तलाश जारी है।