फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   जेल में फंदा लगाकर की खुदकुशी

जेल में फंदा लगाकर की खुदकुशी

Sat, 02 Mar 2019 10:51 PM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
जेल में फंदा लगाकर की खुदकुशी
जेल में बंद हवालाती ने फंदा लगाकर की खुदकुशी
विज्ञापन

पत्नी और दो बच्चों की हत्या के आरोप में जेल में था बंद
जेल अस्पताल के बाथरूम में मिला शव, पांच फरवरी को किया गया था गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। थाना सदर के अंतर्गत गांव आंसल में 11 जनवरी को पत्नी और दो बच्चों की हत्या के मामले में सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद आरोपी परमजीत सिंह ने शनिवार सुबह सात बजे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परमजीत का शव जेल अस्पताल के बाथरूम की ग्रिल से लटका हुआ मिला था। जेल प्रशासन की सूचना पर पहुंची थाना सिटी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय परमजीत सिंह ने 11 जनवरी 2019 को अपनी पत्नी पलविंदर कौर, 9 वर्षीय बेटे प्रभनूर सिंह व 11 वर्षीय बेटी मनकीरत कौर की हत्या कर दी थी। आरोपी ने तीनों को जहर खिलाया था। जहर खाने के बाद भी पत्नी के न मरने पर उसके गले को काट दिया था। हत्या को अंजाम देने के बाद परमजीत फरार चल रहा था। उसे पुलिस ने पांच फरवरी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया था कि आरोपी ने पूछताछ में माना था कि उसे पत्नी के चरित्र पर संदेह था। इस कारण उसने पत्नी और बच्चों की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

परमजीत ने माना था कि रात दस बजे के करीब दूध में उसने सभी को जहरीली वस्तु दे दी थी। ढाई बजे जब वह उठा तो उसकी पत्नी जीवित थी। उसके बाद उसने तेजधार हथियार से वार करके उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने अदालत में चालान पेश करने के बाद परमजीत को सेंट्रल जेल फिरोजपुर भेज दिया था। जेल अस्पताल के बाथरूम में शनिवार सुबह नहाने के बहाने परमजीत गया और उसने बाथरूम की ग्रिल से किसी चीज से खुद को फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परमजीत के खुदकुशी की खबर फैलते ही जेल प्रशासन मेें अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जेल अधीक्षक दलबीर सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह परमजीत सिंह ने जेल में अस्पताल के बाथरूम में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed