करंट लगने से बच्चे की मौत
कपूरथला। कपूरथला-जालंधर मार्ग पर स्थित गांव धुआंखे जगीर में 9वीं कक्षा के 16 वर्षीय छात्र की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई है। युवक अन्य बच्चों के साथ बुधवार सायं खेलने के लिए जा रहा था कि हादसे का शिकार हो गया। मृतक के चाचा बलबीर चंद ने बताया कि उसका भतीजा 16 वर्षीय विशाल कुमार पुत्र जसपाल निवासी गांव धुआंखे जगीर 9वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार शाम बच्चों के साथ खेलने जा रहा था, रास्ते में खंभे की खिंच (खंभे की सपोर्ट) से हाथ लग गया, उक्त खंभे के ऊपर से 11 हजार किलोवाट की लाईन जा रही थी, अचानक खिंच में करंट आ गया, करंट लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा, बच्चों ने उन्हें घटना बारे सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे ओर उसे उपचार के लिए िसिवल अस्पताल में भर्ती कराया, यहां पर ड्यूटी डाक्टर ने उसे मृत करार दे दिया।