फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   प्रेमी की मदद से चार साल के बच्चे की हत्या

प्रेमी की मदद से चार साल के बच्चे की हत्या

Sat, 03 Mar 2018 10:37 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
प्रेमी की मदद से चार साल के बच्चे की हत्या
मां ने प्रेमी संग चार वर्ष के बेटे को मार डाला
विज्ञापन

हत्या का केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को किया गया गिरफ्तार: डीएसपी
अमर उजाला ब्यूरो
कपूरथला।
संबंधों के चलते एक मां ने प्रेमी की मदद से अपने चार वर्ष के बच्चे की हत्या कर दी। थाना तलवंडी चौधरियां की पुलिस ने आरोपी महिला व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक बच्चे की पहचान मनदीप सिंह के रूप में हुई है।
थाना तलवंडी चौधरियां के एसएचओ एसआई जरनैल सिंह ने बताया कि राजवंत कौर निवासी गांव तलवंडी चौधरियां का पति बलविंदर सिंह एक निजी कंपनी में सूरत (गुजरात) में काम करता है और ज्यादातर समय वहीं रहता है। राजवंत कौर के छह साल की बेटी और चार साल का बेटा मनदीप सिंह है। करीब दो साल पहले राजवंत सिंह के दो साल पहले गांव के ही गौतम कुमार के साथ संबंध बन गए है। इसके बाद गौतम कुमार का राजवंत कौर के घर आना-जाना बढ़ गया है।
विज्ञापन

इस दौरान जब बलविंदर सिंह फोन पर बात करता तो मनदीप सिंह पिता को गौतम के आने के बारे में बताने लगा। इस पर राजवंत कौर को अपने संबंध के खुलासे का डर सताने लगा। इस पर उसने अपने प्रेमी गौतम कुमार के साथ मिलकर मनदीप की हत्या की योजना बनाई। शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। एसएचओ के अनुसार हत्या का पता तब चला जब बलविंदर सिंह की बेटी ने पड़ोसी को बुलाया कि उसकी मां घर पर नहीं है और मनदीप बिस्तर पर बेहोश पड़ा है। उसके बाद हत्या का खुलासा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ एक पुलिस दल तत्काल अपराध स्थल पर पहुंच गया और जांच शुरू कर दी। एसएचओ ने कहा कि मृत्यु का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है, क्योंकि बच्चे के शरीर पर कोई निशान नहीं है। पोस्टमार्टम के बाद सही कारण पता चलेगा। पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि मनदीप ने कुछ दिन पहले अपने पिता को फोन पर गौतम के घर आने बारे में बताया था। डीएसपी सुल्तनपुर लोधी वरियाम सिंह खैहरा ने बताया कि आरोपी राजवंत कौर और उसके प्रेमी गौतम कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। अदालत में दोनों आरोपियों को पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed