{"_id":"5a8ecaa34f1c1bfe7e8b7067","slug":"51519307427-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैंगों जूस की आड़ में तस्करी, पुलिस ने किया 12 क्विंटल चूरापोस्त बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मैंगों जूस की आड़ में तस्करी, पुलिस ने किया 12 क्विंटल चूरापोस्त बरामद
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
मैंगों जूस की आड़ में तस्करी
मध्यप्रदेश से पंजाब तक चल रहा था रैकेट
पुलिस ने किया 12 क्विंटल चूरापोस्त बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर।
पंजाब के काउंटर इंटेलिजेंस विंग और जालंधर की देहाती पुलिस की संयुक्त टीम ने चूरोपोस्त की तस्करी करने वाले रैक्ट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो आरोपियों को 12 क्विंटल चूरापोस्त सहित गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मनजीत सिंह पुत्र भगवान सिंह निवासी गांव हजुरा तहसील जगरांव जिला लुधियाना तथा बलविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी गांव तेहांग (फिल्लौर) के रूप में हुई हैं।
प्रैसवार्त के दौरान एसएसपी (देहाती) गुरप्रीत सिंह भुल्लर व काउंटर इंटेलिजेंस (जालंधर) हरकमलप्रीत सिंह खख ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक ट्रक में चूरापोस्त की बड़ी खेप जा रही हैं। पुलिस ने शाहकोट के गांव कोहरा कलां की दाना मंडी में ट्रक को कब्जे में लेकर उसकी तालाशी ली। ट्रक में जंपिंग मैंगो जूस के 2250 पैकेटों के पीछे 60 बोरियों में चूरापोस्त भरकर रखा गया था। हर एक बोरी में 20 किलोग्राम चूरोपोस्त था। पुलिस ने 12 क्विंटल चूरापोस्त बरामद किया। पुलिस ने मौके पर दो आरोपी मनजीत सिंह और बलविंदर सिंह को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी मध्यप्रदेश से सस्ते दामों में चूरापोस्त लाकर पंजाब में महंगें दामों में बेचे थे। इस तरह से आरोपी तस्करी का धंधा चला रहे थे। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि उन्होंने मध्य प्रदेश के जिला मंदसौर से चूरापोस्त खरीदा था। उन्होंने एक भरी हुई चुरापोस्त की बोरी के बदले 20 हजार रूपये दिए थे। उन्होंने 12 लाख रूपये में चूरापोस्त से भरी हुई 60 बोरियां खरीदी थी। हर बोरी में 20 किलोग्राम चूरापोस्त था। आरोपियों ने कहा कि पंजाब में चूरापोस्त की भरी हुई बोरी को 60 हजार से एक लाख रूपये में बेचना था। आरोपी बलविंदर सिंह पर पहले भी एनडीपीसी एक्ट के तहत केस दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद रिमांड हासिल किया जाएगा, ता कि इस तस्करी के रैकेट से जुड़े बाकी सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई हैं।