फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गंभीर जख्मी

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गंभीर जख्मी

Wed, 24 Oct 2018 10:38 PM IST
Updated Wed, 24 Oct 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, गंभीर जख्मी
भाजपा मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला
विज्ञापन

दो कारों पर सवार दस नकाबपोशों ने किया घायल
पुलिस मामले की कर रही है पड़ताल: एसएचओ
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर। शहर के मोरी गेट के पास बुधवार दोपहर बाद दो कारों में सवार हथियारों से लैस दस नकाबपोश बदमाशों ने कैंटोनमेंट बोर्ड के पूर्व पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष गोबिंद राम अग्रवाल पर जानलेवा हमला किया। इससे अग्रवाल गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें फिरोजपुर के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनकी नाजुक हालत देखते हुए लुधियाना रेफर कर दिया। उधर, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर थाना सिटी पहुंच गई और आसपास दुकानदारों से पूछताछ की।
पुलिस को गोबिंद राम अग्रवाल ने बताया कि वह भाजपा के जिलाध्यक्ष दविंदर बजाज से किसी कामकाज के सिलसिले में मिलने जा रहे थे। उसकी एक्टिवा खराब हो गई। शहर के मोरी गेट के पास मैकेनिक से एक्टिवा ठीक करवा रहा था। उसी समय दो कारों में हथियारों से लैस दस नकाबपोश उतरे और उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। इस वारदात में वह जख्मी हो गए।
विज्ञापन

अग्रवाल ने बताया कि आरोपियों ने कपड़े से मुंह बांधे हुए थे, इसलिए आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है। उधर, थाना सिटी के प्रभारी पुशपिंदर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही ह। आरोपियों के बारे में अभी पता नहीं चला है। पुलिस दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर आरोपियों का सुराग लगाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed