{"_id":"5bbe2ef2867a5528740bd047","slug":"41539190514-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"25साल के युवक ने साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ की बदफैली, मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
25साल के युवक ने साढ़े तीन साल के बच्चे के साथ की बदफैली, मामला दर्ज
Updated Wed, 10 Oct 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक ने बच्चे से किया कुकर्म
जलालाबाद (फिरोजपुर)। थाना वैरोका पुलिस ने गांव टिड्डां वाला में एक साढ़े तीन वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म करने के आरोप में गांव के इंद्रजीत उर्फ काली पुत्र गुरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है। बच्चे को जलालाबाद के एक अस्पताल में दाखिल किया गया, जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए उसे फरीदकोट रेफर किया है। पीड़ित बच्चे की मां ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका बेटा गली में खेल रहा था। आरोपी इंद्रजीत (25) उसे बहका फुसला कर कहीं ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बच्चे को सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से उसे तुरंत फरीदकोट के मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना वैरोका के एएसआई बलकार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्चे की मां के बयान पर आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ काली के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस काली की धरपकड़ के लिए छापामारी कर रही है।