{"_id":"5b6727224f1c1ba13e8b53c1","slug":"41533486882-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देह व्यापार के अड्डे से युवती समेत 4 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देह व्यापार के अड्डे से युवती समेत 4 गिरफ्तार
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देह व्यापार के आरोप में युवती समेत 4 गिरफ्तार
आरोपियों में घर का मालिक शामिल, मालकिन हुई फरार
अमर उजाला ब्यूरो
कोटकपूरा (फरीदकोट)। थाना सिटी पुलिस ने सूचना के आधार पर यहां के मोहल्ला जीटीबी नगर के घर में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का पर्दाफाश कर एक युवती के साथ रंगरलियां मनाते हुए दो व्यक्तियों को रंगे हाथों काबू कर लिया। मामले में पुलिस ने घर के मालिक को भी गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी पत्नी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गई।
पुलिस ने बताया कि थाना सिटी प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर समेत पुलिस पार्टी बठिंडा मोगा तिकोनी चौक पर मौजूद थे। इसी दौरान किसी मुखबर ने सूचित किया कि जीटीबी नगर में तेजा सिंह व उसकी पत्नी अपने घर में बाहर से महिलाओं व लड़कियों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा कराते हैं और उनके घर पर पुरुषों का आना जाना लगा रहता है। इस समय में घर में जिस्मफिरोशी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने दंपति के खिलाफ केस दर्ज करके उक्त घर पर दबिश दी गई तो वहां से फरीदकोट निवासी एक युवती समेत गांव ठाडा निवासी जगमीत सिंह व कंता सिंह को काबू कर लिया गया। साथ ही घर के मालिक तेजा को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि उसकी पत्नी फरार हो गई। थाना प्रभारी एसआई खेमचंद पराशर ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही है।