{"_id":"5aef2e864f1c1b85028b8600","slug":"41525624454-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सिंग कॉलेज हास्टल में घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नर्सिंग कॉलेज हास्टल में घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार
Updated Sun, 06 May 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग कॉलेज के हास्टल में घुसने वाला आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
जिला पुलिस ने यूनिवर्सिटी कॉलेज आफ नर्सिंग के हास्टल में पांच दिन पहले एक अज्ञात युवक के घुसने की घटना को सुलझाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान फरीदकोट निवासी बलकरण सिंह उर्फ मनिंदर सिंह के तौर पर हुई है।
पुलिस ने बताया कि 1 मई मंगलवार रात करीब 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति कॉलेज के हास्टल की दीवार फांद कर परिसर में घुस गया था और वह बाथरूम के रोशनदान से झांकने लगा। यह पूरा घटनाक्रम हास्टल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की शिनाख्त के बाद रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है और सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा।