{"_id":"5acf8d4d4f1c1bca3d8b4c84","slug":"41523551565-jalandhar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराज्यस्तरीय लुटेरा गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार, एक फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतरराज्यस्तरीय लुटेरा गिरोह के सात बदमाश गिरफ्तार, एक फरार
Updated Thu, 12 Apr 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
लुटेरा गिरोह के सात सदस्य गिरफ्तार, एक फरार
दो रिवाल्वर, दो कारतूस व पांच तेजधार हथियार बरामद
लुधियाना के व्यापारी और फिरोजपुर के एक व्यक्ति से लूट की थी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
काउंटर इंटेलीजेंस ने लुधियाना के एक व्यापारी व फिरोजपुर के एक व्यक्ति से 13 लाख की लूटपाट करने की योजना बना रहे अंतर राज्यीय लुटेरा गिरोह के सात लोगों को गांव मधरे के श्मशानघाट से काबू किया है। वहीं एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने उनके पास से .315 बोर, .32 बोर रिवाल्वर, दो कारतूस और पांच तेजधार हथियार बरामद किए हैं। सभी पर विभिन्न प्रदेशों में लूटपाट के मामले दर्ज हैं। वहीं एक के खिलाफ दुराचार का केस भी दर्ज है। थाना स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल फिरोजपुर में उक्त बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्र पाल सिंह सिद्धू नेे बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एसआई रजवंत सिंह, एसआई अरविंदरपाल सिंह, एसआई तरलोचन सिंह, एएसआई जतिंदरजीत सिंह ने सीमांत गांव मधरे के श्मशानघाट में छापामारी की। इस दौरान वहां से गिरोह के सदस्य कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा वासी गोखीवाला, संजीव सिंह उर्फ संजू वासी गांव बारेके, नीरज कुमार वासी कुम्हिार मंडी, बलदेव सिंह उर्फ बिलू वासी गांव गोखीवाला, अमरजीत सिंह उर्फ बिटू वासी निहाला किलचा, बलविंदर सिंह उर्फ बिंदर वासी बस्ती खानके और सोना सिंह वासी गांव मसतूवाला को गिरफ्तार किया है। वहीं रमेश कुमार वासी गोखीवाला भाग निकला। उनके पास से दो रिवाल्वर, दो कारतूस, तीन किरपाण, एक कापा और एक किरच बरामद हुई है। रमेश के पास भी एक रिवाल्वर है।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि उक्त बदमाश लुधियाना के एक व्यापारी से लूटपाट करने और फिरोजपुर में एक व्यक्ति से 13 लाख लूटने की योजना बना रहे थे। एआईजी ने कहा कि लुधियाना के व्यापारी का नौकर या कार चालक इनके साथ मिला हो सकता है, यह सब बातें अदालत में इनका पुलिस रिमांड लेने के बाद पता की जाएंगी। पकड़े गए सभी बदमाश पहले भी लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं और इन पर लूटपाट के केस दर्ज हैं। गिरोह का सरगना किंदा और संजू है। संजू पर दुराचार का केस दर्ज है और उसने एक शादी समारोह में गोली भी चलाई थी। एक सवाल के जवाब में एआईजी ने बताया कि बदमाश यूपी से रिवाल्वर खरीदकर लाए थे। आरोपियों की उम्र 20 से 22 के बीच है।
विज्ञापन
जेल में हुए थे एकत्र, वहीं से बना गिरोह
एआईजी सिद्धू ने बताया कि उक्त बदमाश विभिन्न केस में जेल गए थे। वहीं पर सभी एक-दूसरे से मिले थे और फिर उन्होंने एक लूटपाट गिरोह बना लिया। इनके साथी विभिन्न शहरों में हैं। ये लोग विभिन्न शहरों में लूटपाट की वारदातों को अंजाम देने के लिए चले जाते थे। अब आरोपी लुधियाना के एक व्यापारी को लूटने की योजना बना रहे थे। पूछताछ दौरान इनसे लुधियाना के व्यापारी का नाम भी पूछा जाएगा।
फोटो संख्या-12एफजेडआरपी01
कैप्शन--फिरोजपुर में काउंटर इंटेलीजेंस के एआईजी नरेंद्रपाल सिंह सिद्धू पत्रकारों को जानकारी देते हुए।
फोटो संख्या-12एफजेडआरपी02
कैप्शन--फिरोजपुर में काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने पकड़े अंतरराज्यस्तरीय लुटेरा गिरोह के सदस्य।