फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   मॉडर्न जेल के कैदियों से चार मोबाइल फोन बरामद

मॉडर्न जेल के कैदियों से चार मोबाइल फोन बरामद

Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
मॉडर्न जेल के कैदियों से चार मोबाइल फोन बरामद
मॉर्डन जेल में कैदियों से चार मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
केंद्रीय मॉडर्न जेल प्रशासन ने कैदियों से चार मोबाइल फोन बरामद किए है। इनके खिलाफ थाना कोतवाली में जेल एक्ट के तहत केस दर्ज करवाए गए है।
पुलिस को भेजी शिकायत में जेल अधीक्षक ने बताया कि 17 जनवरी को डिप्टी जेल अधीक्षक विपनजीत सिंह की अगुवाई में हेड वार्डन बाज सिंह व जसवीर सिंह को बैरक नंबर चार के बाथरूमों की तलाशी ली। इस दौरान एक मोबाइल फोन बरामद हुआ और पड़ताल में सामने आया कि यह फोन जेल में बंद गैंगस्टर नवीन कुमार उर्फ आरजू का है। दूसरे मामले में 12 जनवरी को सहायक अधिक्षक हरबंस लाल ने हेड वार्डन मेला सिंह के साथ ब्लाक एच में पहुंचे तो वहां पर बंद हवालाती मोगा के गांव माडी मुस्तफा निवासी जगतार सिंह उर्फ तारा से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।

इसी तरह तीसरे मामले में बीती 9 दिसंबर को हेड वार्डन बलजिंदर सिंह ने गश्त के दौरान जेल के एफ ब्लाक में शक के आधार पर तलाशी लेने पर हवालाती मोगा निवासी राजविंदर सिंह से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। एक अन्य मामले में बीती 21 जनवरी को हेड वार्डन बलजिंदर सिंह एच ब्लाक में बंद कैदी साहिब से मोबाइल फोन बरामद किया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर इन सभी कैदियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिए है और उन्हें जल्द ही प्रोडक्शन वारंट के आधार पर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed