फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   धरना देकर यातायात ठप करने के आरोप में डेढ़ सौ किसान व ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज

धरना देकर यातायात ठप करने के आरोप में डेढ़ सौ किसान व ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 03 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
धरना देकर यातायात ठप करने के आरोप में डेढ़ सौ किसान व ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज
जाम लगाने आरोप में डेढ़ सौ पर केस
विज्ञापन

थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने जीटी रोड पर यातायात रोकने पर की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
फिरोजपुर।
थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने कुछ दिन पहले गोलूका मोड़ के नजदीक फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर धरना देकर यातायात जाम करने के आरोप में लगभग डेढ़ सौ किसानों व ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक उक्त लोगों ने बिना आज्ञा के धरना लगाकर लगभग चार घंटे तक यातायात ठप किया था, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी थी।
पुलिस को दिए गए बयान में इंद्रजीत सिंह (34) पुत्र रोशन लाल वासी मोहक्म अराइयां ने ें कहा कि हंसराज गोल्डन वासी जलालाबाद ने लगभग 150 किसान और ग्रामीणों को लेकर गांव गोलूका मोड़ के पास फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर अपनी मांगों को लेकर धरना दिया था। इसमें लगभग पचास महिलाएं भी शामिल थी। इन लोगों ने धरना देकर रोड जाम कर यातायात ठप कर दिया था।
विज्ञापन

जाम लगाने के चलते जीटी रोड से गुजरने वाले लोगों को तकरीबन चार घंटे परेशान होना पड़ा था। उक्त धरनाकारियों ने बिना आज्ञा लिए रोड पर धरना लगाया था। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने शनिवार को इंद्रजीत सिंह के बयान पर हंस राज गोल्डन समेत डेढ़ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, इनमें पचास महिलाएं भी शामिल हैं। इस मामले की जांच एएसआई गुरबचन सिंह को सौंपी गई है। जांच अधिकारी में बताया उन्होंने छानबीन शुरू कर दी है। जाम लगाने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। पहचान होने के बाद गिरफ्तारियां शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed