फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   एनआरआई लड़की का आरोप, पुलिस नहीं दे रही इंसाफ

पति यूके ले गया और वहां करने लगा टॉर्चर, NRI लड़की बोली- इंसाफ चाहिए

Thu, 15 Feb 2018 07:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Thu, 15 Feb 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
एनआरआई लड़की का आरोप, पुलिस नहीं दे रही  इंसाफ
घरेलू हिंसा की शिकार लड़की
मूल रूप से शाहकोट के गांव बिल्ली चहारम की रहने वाली एनआरआई युवती शरणजीत कौर ने आरोप लगाया कि वह इंसाफ के लिए डेढ़ साल से धक्के खा रही है, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रहा है। प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान युवती के साथ आप नेता एचएस वालिया भी मौजूद रहे। इस दौरान युवती ने कहा कि पहले तो उसकी शिकायत पर मामूली धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


उसने आरोप लगाया कि अब तो डेढ़ साल का समय भी बीत चुका है, लेकिन पुलिस चालान पेश नहीं कर रही है। वहीं एसपी बलकार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जिस वजह से चालान पेश नहीं हुआ। शरणजीत कौर ने कहा कि पांच साल पहले उसकी शाद पड़ोस के गांव के रहने वाले शमिंदर सिंह से हुई थी। उसने आरोप लगाया कि वह पति कोे लेकर यूके चली गई और वहां पर कुछ समय तक सब ठीक रहा, लेकिन बाद में जब शमिंदर सेटल हो गया तो वह उससे मारपीट करने लगा।
विज्ञापन


शरणजीत कौर के मुताबिक वह पति को लेकर भारत वापस आ गई और यहां पर आकर कई बार पंचायत हुई, लेकिन मारपीट जारी रही। उसने आरोप लगाया कि उस पर मिट्टी को तेल छिड़कर आग लगाने की कोशिश की गई, तो उसने भागकर जान बचाई। आप नेता वालिया ने कहा कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज करने के बजाय सिर्फ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कर लिया। वालिया ने कहा कि डेढ़ साल से लड़की इंसाफ के लिए धक्के खा रही है, लेकिन उसकी एक नहीं सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि जानबूझकर चालान पेश नहीं किया। शरणजीत कौर का कहना है कि वह लंदन छोड़कर भारत में इंसाफ के लिए धक्के खा रही है और पुलिस उसकी एक नहीं सुन रही है। आप नेता एचएस वालिया ने कहा कि पुलिस एनआरआई युवती को इंसाफ नहीं दे रही हैै। अगर एक हफ्ते में चालान पेश न हुआ तो वह एसएसपी देहात के दफ्तर के बाहर डेरा जमा लेंगे। जब तक चालान पेश नहीं होता वह नहीं उठेंगे। इस दौरान बलजीत सिंह आहलुवालिया, सुखदयाल सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed