फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   अवैध शराब व लाहन का जखीरा बरामद, 15 नामजद

अवैध शराब व लाहन का जखीरा बरामद, 15 नामजद

Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
अवैध शराब व लाहन का जखीरा बरामद, 15 नामजद
15 ड्रम लाहन, 7.45 लाख मिलीलीटर अवैध शराब
विज्ञापन

थाना कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज
कपूरथला।
काली बेईं के किनारे गांव बूटां व बादशाहपुर के बीच पुलिस ने छापेमारी के दौरान अवैध शराब का जखीरा बरामद किया है। छापामारी में थाना कोतवाली की पुलिस ने 15 ड्रम लाहन, 7.45 लाख मिलीलीटर अवैध शराब, तीन चालू भट्टियों जब्त कर लिया है। जबकि पुलिस को देखते ही आरोपी भाग गए। थाना कोतवाली में 15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि बेईं के किनारे गांव बूटां व गांव बादशाहपुर के बीच कुछ लोग अवैध शराब निकाल रहे थे। इस पर इंस्पेक्टर हरगुरदेव सिंह ने एएसआई राजीव कुुमार, एएसआई निरवैर, एएसआई बलबीर सिंह, एएसआई वरिंदर सिंह, एएसआई मनजीत सिंह, कांस्टेबल मनदीप सिंह, कांस्टेबल सुखबीर सिंह, हेड कांस्टेबल जागीर सिंह, गुरविंदर सिंह समेत 15-20 पुलिस कर्मियों को लेकर जब दबिश दी तो वहां पर तीन चालू भट्ठियां बरामद हुईं। जबकि पास ही 15 ड्रम लाहन, 7.45 लाख मिलीलीटर अवैध शराब मिली। एसएचओ ने बताया कि पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी बलदेव सिंह, जसपाल सिंह, बब्बू, आत्मा सिंह, खजान सिंह, भोला सिंह, बिल्ला, शिंदर सिंह, तिरलोक सिंह, मनजीत सिंह, लाभ सिंह, खजान सिंह, इंद्रजीत सिंह सभी निवासी गांव बूटां और बलजिंदर सिंह व मनिंदर सिंह निवासी गांव बादशाहपुर के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज करके गिरफ्तारी के लिए छापामारी शुरू कर दी है। एसएचओ ने बताया कि सारा सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed