फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पुलिस ने गांव पिंडी से पकड़े चार बदमाश

पुलिस ने गांव पिंडी से पकड़े चार बदमाश

Wed, 19 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने गांव पिंडी से पकड़े चार बदमाश
गैंगस्टरों के चार मददगार काबू
विज्ञापन

फिरोजपुर। यूपी, हिमाचल व राजस्थान के गैंगस्टरों को पनाह देने के आरोप में फिरोजपुर और तरनतारन की पुलिस ने संयुक्त आपरेशन में गुरुहरसहाए के गांव पिंडी से चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर मंगलवार की रात लगभग एक बजे गांव में घेराबंदी कर उक्त चारों बदमाशों को काबू कर लिया। इस संबंधी पुलिस का कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव पिंडी में फरीदकोट, फिरोजपुर व जालंधर के कुछेक लोग एक संस्था चला रहे हैं, जो यूपी, हिमाचल व राजस्थान के गैंगस्टरों को पनाह देने के साथ-साथ प्रत्येक सुविधा मुहैया करवाते हैं। पुलिस संस्था चलाने वाले बदमाशों के टेलीफोन रिकार्ड कर रही थी। पुलिस को पता चला कि यह लोग संस्था की आड़ में गैंगस्टरों से बातचीत कर उनके लिए काम कर रहे हैं। यदि कोई गैंगस्टर कहीं भी कोई कांड करके आता था तो यह लोग उसे अपने पास रखते थे, पैसे, खानपान, रहन-सहन व व्हीकल तक का बंदोबस्त करके देते थे। जेल में बैठे या किसी राज्य में छिपे गैंगस्टर इनसे बातचीत कर अपने साथियों की मद्द करवाते थे।
विज्ञापन

यही नहीं किस व्यक्ति को लूटना या अगवा करने के अलावा सुपारी तक ये लोग तय करते थे। कहां मिलना है और कहां से किसी व्यक्ति को उठाना है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उक्त बदमाश भी कई मामलों में संलिप्त है। तरनतारन के एसपी सुलखन सिंह ञ्ने फिरोजपुर पुलिस की मदद से मंगलवार रात गांव पिंडी में घेराबंदी कर उक्त चारों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जालंधर निवासी परमिंदर सिंह, फिरोजपुर निवासी गुरविंदर सिंह, गुरजीत सिंह वासी फरीदकोट व हरजिंदर सिंह वासी फरीदकोट को पकड़ा है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक मल्लांवाला के गांव कोहाला में मुठभेड़ के दौरान पकड़े गए गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह गोपी की निशानदेही पर उक्त चारों बदमाश पकड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed