फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   हेरोइन की तस्करी करने वाले पति-पत्नी अपने तीसरे साथी सहित गिरफ्तार

हेरोइन की तस्करी करने वाले पति-पत्नी अपने तीसरे साथी सहित गिरफ्तार

Thu, 26 Jul 2018 10:47 PM IST
Updated Thu, 26 Jul 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
हेरोइन की तस्करी करने वाले पति-पत्नी अपने तीसरे साथी सहित गिरफ्तार
हेरोइन तस्करी करने वाले पति-पत्नी साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ देहाती ने तीनों आरोपियों से एक किलोग्राम हेरोइन और आई-20 कार बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
जालंधर। देहात पुलिस के सीआईए स्टाफ ने हेरोइन की तस्करी का धंधा करने वाले पति-पत्नी को साथी सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों से एक किलोग्राम हेरोइन और एक आई-20 कार बरामद की। गिरफ्तार हुए आरोपियों की पहचान कुलवीर सिंह पुत्र सुरिंदर, उसकी पत्नी संदीप कौर निवासी ग्रीन मॉडल टाउन गोराया और हनी पुत्र तेजपाल निवासी रूड़का रोड गोराया के रूप में हुई हैं।

एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल, एसपी इनवेस्टीगेशन देहाती बलकार सिंह, बलविंदर इकबाल सिंह काहलो ने कहा कि देहाती पुलिस के सीआईए स्टाफ वन के इंचार्ज हरिंदर सिंह और सीआईए स्टाफ-टू के इंचार्ज शिव कुमार ने गुप्ता सूचना के आधार पर गोराया से रूड़का कलां सड़क नाकाबंदी की हुई थी, इस दौरान आरोप कुलवीर सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर व हनी को काबू किया गया। पुलिस ने आरोपियों की कार आई-20 की तलाशी लेने पर एक किलोग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना गोराया में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि ड्राइवर का काम करने वाले आरोपी कुलवीर सिंह ने पुलिस का बताया कि वह दिल्ली से सस्ते दाम में हेरोइन लाकर जालंधर में बेचने का काम करता था। इस तस्करी में उसकी पत्नी संदीप कौर और उसका साथी हनी उसका साथ देते थे। तस्करी का यह धंधा वह पिछले करीब 5 सालों के करता आ रहा हैं। कुलवीर सिंह पर पहले भी थाना गोराया में दो एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। दिल्ली में मेकअप आर्टिस्ट का काम करने वाले आरोपी हनी ने बताया कि कुलवीर सिंह अपने साले के घर गोराया आता जाता था और उसका भी वहीं पर आना जाना था। उसकी दोस्ती कुलवीर सिंह और उसकी पत्नी संदीप कौर के साथ हो गई। इसके बाद वह तीनों मिलकर हेरोइन खरीदने और बेचने का धंधा करने लगे। हनी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा थाना इंदौर में आईपीएस 302 का केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed